RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 17 मार्च।आज 17 मार्च 2024 को बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर के सहयोग से समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के साथ साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, धर्मवीर कुमार सिन्हा, रवि शंकर शर्मा, प्रियेश, रितेश कुमार, सोनू कुमार गुप्ता, रोहित कुमार मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा, विष्णु शर्मा, दीपक कुमार, उज्जवल कुमार एवं कुमार गौरव श्रीवास्तव ने रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया।
रक्त दान शिविर में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता, बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, रेड क्रॉस सचिव श्रवण तिवारी, रेड क्रॉस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
तत्पश्चात जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में आईसीडीएस कार्यालय बक्सर के तत्वाधान में रंगोली बनाया गया। रंगोली के माध्यम से बक्सर जिले का मानचित्र दिखाया गया एवं मतदान करेगा बक्सर स्लोगन के साथ साथ मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रंगोली बनाया गया।

Related posts

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो की सुनवाई।

rktvnews

जब न्यायाधीश ही हत्यारों की अगुवाई करने लगे!

rktvnews

19 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नवादा:प्रभारी मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने जिले के मुख्य समारोह में किया झाड़ोतोलन।

rktvnews

व्यंग्य:ऐ ईरानियों, विश्व गुरु का नाम बदनाम ना करो!

rktvnews

भारतीय नौसेना अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार।

rktvnews

Leave a Comment