RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत : प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौत का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश) 22जून।आज राज्यमंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद बागपत जसवंत सिंह सैनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौत का निरीक्षण किया। मंत्री द्वारा आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, पुरुष ओ०पी०डी० महिला ओ०पी०डी०, प्रसव कक्ष, जच्चा बच्चा वार्ड, एस०एन०सी०यू० वार्ड, पैथोलोजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दन्त रोग ओ०पी०डी० एवं नेत्र रोग ओ०पी०डी० कोल्ड चैन कोल्ड रूम का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों से भी उनका हाल-चाल जाना जिसमें मंजू जरीना आदि आयुष्मान के तहत भर्ती थे जिन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छा उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने लेबर रूम ओटी की व्यवस्था भी देखी जो सही पाई गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और अच्छे से अच्छे बेहतर करने के निर्देश दिए साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था अच्छी मिली और मरीजो ने फीडबैक अच्छा बताया।
मंत्री ने एस०एन०सी०यू० वार्ड में भर्ती मरीज से भी कुशल छेम जाना। तथा अस्पताल द्वारा मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी समस्त भर्ती मरीज अस्तपाल द्वारा मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं से सन्तुष्ट थे।
मंत्री ने सी एच् सी अधीक्षक डॉक्टर विजय गर्ग से अस्पताल में औषधियों की उपलब्धता एवं चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसमें अधीक्षक ने बताया जो भी मरीज आते हैं उन्हें अच्छा उपचार दिया जाता है और उनसे बाद में फीडबैक भी लिया जाता है ।
निरीक्षण के अन्त में मंत्री द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को लेकर अच्छा बताया और बेहतर करने के निर्देश दिए तथा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओ का लाभ आम जनमानस तक पहुँचाने के लिये निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वेदपाल उपाध्याय ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम अमरचंद वर्मा , समस्त चिकित्सक / स्टॉफ, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन: 10 करोड़ से अधिक की लागत से महाराजवाड़ा बनेगा हेरिटेज होटल।

rktvnews

बक्सर:बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता संबंधित प्रचार वाहन एवं नुक्कड नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

rktvnews

देहरादून:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

व्यंग्य:आई गुरु का नाम बदनाम ना करो🤪

rktvnews

ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स 25-26 फरवरी को करेंगे प्रयागराज महाकुंभ 2025 का भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर : हथियार प्रदर्शन करने का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment