RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखण्ड:चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 2 जनवरी।राजभवन में एक समारोह में चंपई सोरेन ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. चंपई सोरेन के साथ ही कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनके साथ राजद के सत्यानंद भोक्ता को भी राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई. बता दें कि चंपई और गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बार राज्यपाल ने उन्हें राज्य में नई सरकार बनाने का न्योता दिया था. चंपई को 10 दिन के भीतर बहुमत साबित करना होगा।
यहां यह भी बता दें कि राज्यपाल के न्योते से पहले भी चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. चंपई सोरेन का दावा है कि उनके साथ 47 विधायकों का समर्थन है. विधायक दल का नेता मनोनीत होने के बाद उन्होंने आदिवासी और गरीबों के हक में लड़ाई जारी रखने की बात कही।
बता दें कि झारखंड में नए सीएम बनाने की कोशिश तब शुरू हुई, जब कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. हेमंत सोरेन ने पहले राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद ईडी के गिरफ्तार करने वाले मैमो पर साइन की।
हेमंत सोरेन के ईडी कस्टडी में जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में शामिल दलों ने चंपई सोरेन को विधायक दल के नेता के रूप में चुना था. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया था.

कौन हैं चंपई सोरेन

68 वर्षीय चंपई सोरेन का जन्म 1 नवंबर 1956 को सरायकेला खरसावां में हुआ. आदिवासी परिवार में पले-बढ़े चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं.1995 में पहली बार चंपई सोरेन बिहार विधानसभा में विधायक चुनकर पहुंचे। सरायकेला खरसावां के सीट से विधानसभा में जाने के बाद लगातार चंपई सोरेन ने अपना झंडा बुलंद रखा है।
चंपई सोरेन को एक बार चुनावी हार का भी सामना करना पड़ा है. इसके उपरांत वर्ष 1995 के बाद से लगातार वो विधायक रहे हैं. वर्ष 2000 को छोड़ दिया जाए तो 2005 के वर्ष में भी सरायकेला खरसावां से चंपई सोरेन विधायक चुने गए और लगातार 2019 तक वह विधायक रहे हैं।
चंपई सोरेन द्वारा चुनाव आयोग में जमा की गई जानकारी के मुताबिक, चंपई सोरेन ने 1974 ने मैट्रिक की परीक्षा पास की. आदिवासी परिवार में पले बढ़े चंपई सोरेन की 2019 के लोकसभा चुनाव में चल संपत्ति 2 करोड़ से अधिक की है. हालांकि, हर चुनावी वर्षों में उनकी संपत्ति में वृद्धि हुई है. वर्ष 2009 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 45 लाख से अधिक बताई की वहीं, झारखंड विधानसभा के 2014 के चुनाव में ये संपत्ति 1 करोड़ से अधिक की थी।

Related posts

भोजपुर:22 अप्रैल को आरा क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर जनसंवाद, तैयारी पूरी।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं ने सुनाई “जीविका” से जुड़ने पर आई बदलाव की कहानी।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:अतिशीत दिवस/शीत दिवस को लेकर डी.एम. ने जारी किया दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:जिले में 23 सितंबर से शुरू होगा उर्वरक बिक्री का नया ढांचा (FFS), तैयारियाँ तेज करने के निर्देश:उपायुक्त

rktvnews

इस्पात मंत्रालय ने लौह और इस्पात क्षेत्र में धातुकर्म विशेषज्ञों की उत्कृष्टता और योगदान को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय धातु विज्ञानी पुरस्कार 2022 प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment