RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 05 हजार कर्मी हुये बहाल और 25 हजार कर्मियों को मिला रूका वेतन।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का जताया आभार।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़) 15 मार्च।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक हड़ताल में थे। इस अवधि का अवकाश व रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल को आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का उस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी व वेतन अस्वीकृत कर दिया गया था। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मुलाकात के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिये थे।
निर्देश के परिपालन में बर्खास्त पांच हजार कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है। साथ ही 25 हजार कर्मचारियों का अंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का निज निवास कार्यालय में गत दिवस सौजन्य भेंट कर धन्यवाद दिया है।
आंदोलन के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो हजार कर्मचारियों के रूके हुये वेतन को देने का आदेश जारी नहीं किया गया हैं। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इन कर्मियों का भी वेतन जारी करने का निवेदन स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल से किया हैं।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा एचसीएल टेक के बीच “टेक बी ” कार्यक्रम के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पंचकोसी परिक्रमा का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

rktvnews

पीएम पोषण योजना में अब 6 रू का होगा अंडा/मौसमी फल।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निश्चित मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने हेतु प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में आयोजित की गई समीक्षा बैठक ।

rktvnews

बड़हरा कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने खरीफ महा अभियान प्रचार रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment