शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 25 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के भीमपट्टी (कायस्थ टोली) गांव में मारपीट करने तथा घर में आग लगाने को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों भीमपट्टी (कायस्थ टोली) के ददन चौधरी और सोनकी सुहिया के चंदन पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में भीमपट्टी (कायस्थ टोली) के अखिलेश प्रसाद ने दो नामजदों के विरुद्ध गाली गलौज एवं मारपीट करने, पलानी में आग लगाने तथा फायरिंग करने के संबंध में प्राथमिक की दर्ज कराया है।
previous post
