RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बसंत मोरे अंगना !

वरिष्ठ साहित्य कार :कवि राम नरेश “नरेश”

बसंत मोरे अंगना !

स्वागत में खड़ा है ,बसंत मोरे अंगनां l
मिथिला में आये हैं,राम- लखन पहुनां ll

साँवर- गोर बादल,न सीतल बदरिया,
मंद मुस्कान- सुरभित हर्षित बयरिया l
पीअर सरसों सुहागन शिवान पहिनि गहना,
स्वागत में खड़ा है,बसंत मोरे अंगनां l
मिथिला में आये हैं, राम – लखन पहुनां ll1ll

धानी – हरियर चूनर ओढ़े जानकी दुलारी,
देवलोक से भी सुंदर धरती मइया न्यारी l
विजुरी चमके गगन तक, करेंट मारे कंगना,
स्वागत में खड़ा है,बसंत मोरे अंगनां l
मिथिला में आये हैं,राम – लखन पहुनां ll2ll

ताल ,तलैया,सरिता,तरुवर – सरोवर ,
आये बसंत दादुर – कोयल गावैं सोहर l
अमराई से पपिहा – मैना झांकें सुगना,
स्वागत में खड़ा है,बसंत मोरे अंगनां l
मिथिला में आये हैं, राम – लखन पहुनां ll3ll

मधुकर “नरेश” मधुर – मधुर गुन गुनावैं,
सुख- दु:ख के रंग सब के जीवन में आवै

निर्झर झरना सा बनना है संत मोरे सजना,
स्वागत में खड़ा है,बसंत मोरे अंगनां l
मिथिला में आये हैं,राम – लखन पहुनां ll4l

Related posts

क्या तेल के दाम बढ़ाना ज़रूरी है?

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

गढ़वा:अबुआ आवास योजना में राशि की फर्जी निकासी का मामला, जाँच प्रक्रिया में हुई शिकायतों की पुष्टि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 जनवरी 24

rktvnews

बागपत:आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए हॉट कुक्ड मील योजना संचालित।

rktvnews

Leave a Comment