RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।

यह महोत्सव 6 अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 सितंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 28 सितंबर को सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के प्रथम आयोजन का उद्घाटन किया। इस आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन राष्ट्रपति निलयम द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य आगंतुकों के समक्ष पूर्वोत्तर राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करना है।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, उनके लोक नृत्य, संगीत, कला और पारंपरिक परिधान हमारे देश की विरासत हैं। यह महोत्सव नागरिकों को क्षेत्र की परंपराओं और समुदायों से अधिक परिचित कराने का एक प्रयास है।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह महोत्सव हमारे देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों के बीच एक सेतु का काम करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव पूर्वोत्तर के कारीगरों, कलाकारों और समुदायों को उनकी परंपराओं और प्रतिभाओं को आगे लाकर सशक्त बनाने में मदद करेगा।
तेलंगाना के राज्यपाल और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के अलावा, सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।
भारतीय कला महोत्सव 29 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा। दर्शक https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर स्लॉट बुक कर सकते हैं। आगंतुकों के लिए महोत्सव स्थल पर आकर बुकिंग करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गांधीनगर, गुजरात में लगभग 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

नेशनल न्यू बोर्न वीक धात्री के तहत आदर्श ग्राम दांवा में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश: 14 जून को काव्य कुंभ का आयोजन भोपाल में।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों संग केंद्र की सरकार कर रही सौतेला व्यवहार : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

मूर्खता के मंत्र से धूर्तता की साधना!

rktvnews

Leave a Comment