RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा माले की भोजपुर के कोइलवर प्रखंड के गीधा में दो दिवसीय जिला कमिटी की बैठक संपन्न!टाडा बंदियों की नही हुई रिहाई तो होगा न्याय मार्च:कुणाल

जिले में फर्जी बिजली बिल के खिलाफ बिजली विभाग के सबडिवीजन कार्यालयों पर होगा 29 मई से अनिश्चितकालीन धरना! – माले

RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 अप्रैल।भाकपा – माले का दो दिवसीय जिला कमिटी की बैठक कोइलवर के गीधा में समाप्त हुई।इस संबंध में माले द्वारा विज्ञाप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दे बताया की आयोजन की बैठक में देश और जिले के राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत मंथन हुआ। 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई । पार्टी द्वारा चलाया गया लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान में गरीबों द्वारा उठाए गए सवालों पर गंभीरता से चर्चा हुई। समीक्षा में देखा गया कि हजारों गरीबों के घर फर्जी बिजली बिल भेजा गया है। आवास, पेंशन योजना में धांधली सहित मनरेगा में कटौती किया जा रहा है। जिस पर पार्टी ने निर्णय लिया है कि इन सवालों पर धारवाहिक आंदोलन चलाया जाएगा। इसी क्रम में 29 मई को फर्जी बिजली बिल के खिलाफ तीनो सबडिवीजन ऑफिस पर जनता का अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
इस मौके पर राज्य सचिव ने कहा कि राज्य में गरीबों की महागठबंधन सरकार चल रही है ले 27 बंदियों को रिहा किया गया। लेकिन 22 साल से सज़ा काट रहे गरीब टाडा बंदियों की रिहाई नही हो रही है। उन्होंने कहा कि इस जिले में भी इस मुद्दे पर गंभीर चिंता और आक्रोश है। सरकार अगर उनकी रिहाई नही करती है तो माले भदासी से पटना तक न्याय मार्च करेगी।
उन्होंने कहा कि भोजपुर सहित पूरे राज्य में गरीबों के घर फर्जी बिजली बिल भेजा जा रहा है। भोजपुर के लिए बड़े दुख और शर्म की बात है कि यहाँ के सांसद आरके सिंह उर्जा मंत्री है इसके बावजूद गरीबो को फर्जी बिल से तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि आरके सिंह अपने अधिकारियों को निर्देशित कर तमाम फर्जी बिल को खत्म करें और गरीबों को दूसरे राज्यों के तर्ज पर मुफ्त बिजली दे , कृषि कार्य के लिए बिजली उपलब्ध कराए।
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गरीबों के घर बुलडोजर चलाया जा रहा है गरीबों का घर उजड़ा जा रहा है जिसके खिलाफ शहरी गरीब मोर्चा आंदोलन करेगी।
हमने देखा कि सासाराम और फुलवारीशरीफ सहित भाजपा पूरे राज्य में दंगा फैलाना चाह रही है। बिहार को गुजरात बनाना चाह रही है। इसके खिलाफ हमने आंदिलन किया है और आगामी 23 मई को फुलवारी शरीफ में इंसाफ मंच का राज्य सम्मेलन होने वाला है ।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, केंद्रीय कमिटी सदस्य व अगिआंव विधायक मनोज मंज़िल, राजू यादव, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, चंद्रदीप सिंह, राज्य कमिटी सदस्य इंदु सिंह, शिवप्रकाश रंजन, सबीर, संजय जी रमेश सिंह, नीलम कुंवर, नंद जी , विष्णु ठाकुर, विजय, उपेंद्र भारती, रघुवर पासवान, कामता सिंह, दसई राम, दिलराज प्रीतम सहित कई सदस्य शामिल थे।

Related posts

बिहार : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का किया औपचारिक विमोचन।

rktvnews

भामाशाह सम्मान समारोह 2023 का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!35 भामाशाहों एवं 11 प्रेरकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

जयपुर में गणगौर की शाही सवारी ने रचा वैभव का इतिहास।

rktvnews

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अत्यधिक गर्मी के जोखिम प्रबंधन के लिए सक्रिय और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया है: डॉ. पीके मिश्रा

rktvnews

02 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment