RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:नारी शक्ति फिटनेस दौड़ एवं पोषण पखवाड़ा का आयोजन।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)09मार्च। नेहरू युवा केन्द्र के युवा मण्डल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ (500 मीटर) के साथ पोषण पखवाड़ा का आयोजन राजकीय सावित्रीबाई फुले छात्रावास में किया गया। दौड़ में प्रथम स्थान पर सुमन, द्वितीय पर निशा, तृतीया पर पूजा रही। दौड़ में प्रथम तीन विजेता प्रतिभागियों को माय भारत किट देकर सम्मानित किया गया।
फिटनेस दौड़ में भाग लेने वाली युवतियों ने माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में मानव के लिए मिलेट्स की आवश्यकता के बारे में बताया। जिस प्रकार की जीवन शैली हो गई है, उससे व्यक्ति को वह पोषक तत्व नहीं मिल पाते है जो शरीर को चाहिए। इसलिए अपनी दिनचर्या में मिलेट्स को शामिल कर जीवनशैली को बेहतर बनाया जा सकता है और आने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बीएलओ श्री जयभूषण ने कहा कि मतदान करना हम सबका सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है। हमें बिना किसी भय, लालच या दबाव के ईमानदारी से मत देना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने वोटर हेल्पलाइन ऐप की भी जानकारी दी। कार्यक्रम मे प्रतिभागी युवतियों को प्रमाण पत्र विपरीत किए गए। कार्यक्रम में पार्षद सुनील अम्लानी, बीएलओ जयभूषण एवं शीलपाल कौर उपस्थित रहे।

Related posts

गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार, रक्तदान शिविर और प्रबुद्धजन संवाद सहित अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

rktvnews

13 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बनने जा रही है INDIA की सरकार : राहुल गांधी

rktvnews

सारण :30वर्षों के बाद विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारी को उच्चतर वर्ग में किया गया पदोन्नत।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की संगीनी टीम ने सहायकों के साथ मिलकर सिरोही एवं जालोर ज़िलों में 650 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सफलता के साथ किया कार्य।

rktvnews

Leave a Comment