RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:3.99 करोड़ की लागत से राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल बनकर तैयार!केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को करेंगे वर्चुअली लोकार्पण।

हनुमानगढ़(राजस्थान)09 मार्च। देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए मजबूत ढांचा बनाकर, भारत को एक महान खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करके जमीनी स्तर पर भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया। खेलो इण्डिया योजनांतर्गत 11 मार्च को हनुमानगढ़ जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में 3.99 करोड़ रुपए कि लागत से बनकर तैयार हुए मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि सोमवार को राजीव गांधी स्टेडियम के जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केन्द्र में सुबह 10 बजे से लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने, तथा उन्हें शीर्ष स्तर का बुनियादी ढांचा और उच्चतम स्तर का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना ही खेलो इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का निर्माण 3.99 करोड़ रूपए की लागत से करवाया गया है। इस इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के अलावा भी इंडोर गेम्स खेले जा सकते है।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि मल्टीपर्पज इंडोर हॉल निर्माण होने से क्षेत्र में खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकते है। वहीं खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर देश व दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। स्टेडियम सभी खिलाड़ियों के लिए ओपन स्टेडियम है। इसमें इंडोर गेम्स खेलने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकते है। मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल और टेबल टेनिस सहित अन्य गेम्स खेले जा सकते है।

Related posts

क्या फिलिस्तीन शत्रु-राष्ट्र है?

rktvnews

दरभंगा:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत दायर मामलों में सार्थक कार्रवाई प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध करावें सभी लोक प्राधिकार: डीएम

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्टेट डिज़ास्टर रेस्पॉंस फंड (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी।

rktvnews

वैशाली: डीएम के निर्देश पर दुर्घटना पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा की होगी व्यवस्था।

rktvnews

सचिव विवेक भारद्वाज ने ‘स्वस्थ कल की ओर स्वस्थ गांव’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. के.एस. जवाहर रेड्डी के साथ आंध्र प्रदेश में स्वस्थ ग्राम पहल के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण सत्र की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का चैंपियन बना जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब।

rktvnews

Leave a Comment