RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:महिला दिवस पर व्यापार मंडल धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित!उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिला कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)09मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर काना राम ने उपस्थित प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में बताया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका सुमन चावला ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
जिला कलक्टर ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं को माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खिलाडियों, राजीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रोग्रामर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से आशा सहयोगिनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, भादरा बीसीएमओ, महिला अधिकारिता विभाग से साथिनों, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम अधिकारी, वरिष्ठ अध्यक्षों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत बालिकाओं को स्कूटी वितरण किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की सखी वन स्टॉप सेंटर, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की तरफ से स्टॉल प्रदर्शिनी लगाई गई। महिला वोटर्स हेतु स्वीप गतिविधि के तहत पिंक बूथ का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम के बाद जिला कलेक्टर ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पिंक बूथ, सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में 400 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर काना राम, एसीईओ व महिला अधिकारिता सहायक निदेशक सुनील कुमार छाबड़ा, सीडीईओ शक्ति रानी, बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा, डीपीएम राजीविका वैभव अरोड़ा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा, लेखाधिकारी नीतू अरोड़ा उपस्थित रहे। मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में “स्टेट स्टेयरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन“ की बैठक संपन्न।

rktvnews

पहले भुगतान फिर इस्तेमाल !!

rktvnews

मध्यप्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित!राष्ट्रपति ने प्रदान किये पुरस्कार।

rktvnews

मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार ।

rktvnews

रायपुर : किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

संपन्न: डिजिटल एकीकरण के माध्यम से दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों के लिए सरल बनी पेंशन सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment