RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बक्सर विधान सभा एवं राजपुर विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)09 मार्च।आज 9 मार्च को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 201 बक्सर विधान सभा एवं 202 राजपुर (अ०जा०) विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन पूर्व एवं निर्वाचन के दिन सेक्टर पदाधिकारियों की कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सेक्टर पदाधिकारी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मतदान के दौरान गश्ती दल दंडाधिकारी नहीं होने के कारण सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी। सभी सेक्टर पदाधिकारियों को आवंटित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर AMF की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे एवं मतदान प्रतिशत को 70% तक बढ़ाने हेतु कार्य योजना बनाएंगे तथा सभी निर्वाचको को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही अपने-अपने आवंटित क्षेत्र के भेद्य टोला/मुहल्ला की पहचान करेंगे।
बैठक में अपर समहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान लापरवाह व नियम का उलंघन करने वाले पैक्सों पर हुएं सख्त,कहा पैक्सों से समतुल्य राशि का करें वसूली!नहीं तो संलिप्त अधिकारी व पैक्स संचालकों के ऊपर होगी कार्रवाई।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की।

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

रसोईया महासंघ जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष करेगा धरना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग ने दो मामलों में 77 हजार रुपये से अधिक मूल्य के अवैध मदिरा एवं दोपहिया वाहन किए जप्त।

rktvnews

Leave a Comment