RK TV News
खबरें
Breaking News

डाकघर का अभियान:300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 78,000 रूपये की सब्सिडी भी।

बिहार डाक परिमंडल ने करवाया 2.7 लाख से ज्यादा घरों का पंजीकरण।

RKTVNEWS/पटना (बिहार)07 मार्च।पर्यावरण को संरक्षित करने और प्रत्येक घर को सस्ती बिजली प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री ने “सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” (सोलर होम फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम) का आधारशिला रखा है | इस प्रगतिशील पहल का उद्देश्य बिजली उत्पादन में सूर्य उर्जा का उपयोग कर राष्ट्रभर में वैसे 1 करोड परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है, जो छत पर सौर बिजली इकाई स्थापित करने का विकल्प चुनते है l ऐसे परिवारों को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करना घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली प्रदान करता है।
भारतीय डाक विभाग को मिली इस जिम्मेदारी में बिहार डाक परिमंडल द्वारा डाकियों की मदद से लोगो का निबंधन किया जा रहा है, इसमें लाभुको को 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। जिससे प्रति माह करीब हजारों रूपये की बचत लोगो को होगी जिसकी जानकारी बिहार डाक परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने दी।

बिहार डाक परिमंडल मुख्य डाक महाअध्यक्ष अनिल कुमार

श्री कुमार ने इस योजना की उपयोगिता को बतलाने के क्रम में बताया की सोलर पैनल हमारे देश में उपलब्ध अमूल्य सूर्य उर्जा का उपयोग कर बिजली उत्पन करेंगे, इस तरह से पारंपरिक स्त्रोतों पर निर्भरता को कम करके पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकता है।
आगे मुख्य डाक महाध्यक्ष ने बताया की “सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के अंतर्गत निबंधन कराने पर 1 किलोवाट पर 30 हजार , 2 किलोवाट पर 60 हजार तथा 3 किलोवाट पर 78 हजार तक के अनुदान का प्रावधान है | श्री कुमार ने बताया की 30 हजार से 78 हजार तक के अनुदान के अतिरिक्त इस योजना के लाभार्थी को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी मिल पायेगा। योजना के लाभ को देखते हुए बिहार डाक परिमंडल में अभी तक 2.7 लाख घरों का निबंधन किया जा चूका है।
मुख्य डाक महाध्यक्ष ने योजना का लाभ प्राप्त के आकांक्षी बिहार के आमजन से भी आवाहन किया की वे अपने नजदीकी डाकिया से सम्पर्क कर अपना निबंधन कराए। उन्होंने बताया की इस योजना के लाभार्थी देश के हरित उर्जा लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में अपना योगदान प्रदान कर वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाएंगे।

Related posts

बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को जानकारी देने के लिए एक दिवसीय सत्र आयोजित किया।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन का विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

rktvnews

होली मिलन समारोह में गुलाल के रंगो संग गायकों के संगीत की ध्वनि ने समां बांधा।

rktvnews

मुज्जफरपुर:जिलाधिकारी, सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में AES को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment