RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया बेलाउर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर।आज भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से बेलाउर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर आगामी छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि घाट पर उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा घाट की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही चिकित्सीय सुविधाएँ, अग्निशमन दल एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए, क्योंकि इस घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।
जिलाधिकारी ने 24 घंटे नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करने तथा भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, अंचल अधिकारी उदवंतनगर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बक्सर:उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा 45 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार:जल-जीवन-हरियाली अभियान आत्मसात करने पर चर्चा।

rktvnews

नारनौल:डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली बैठक

rktvnews

Leave a Comment