RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : शाहपुर मे हुए लूट कांड के दो अपराधी गिरफ्तार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 18 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन एच 922 पर इंटवा-तेतरिया मोड़ स्थित बुचुल लाइन होटल के पास पिकअप सवार बकरी व्यवसायी से लूट कांड के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बक्सर के तुरहा टोली महावीर स्थान के अमन कुमार उर्फ शिवकुमार पिकअप वाहन से पिकअप वाहन चालक अजय कुमार जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव का रहने वाला है, के साथ बकरी लेकर जा रहे थे। रास्ते में इंटवा-तेतरिया मोड़ के पास बुचुल लाइन होटल के नजदीक चार बाइक सवार अपराधियों ने पिकअप वाहन को आग्नेयास्त्र के बल पर रोक कर अमन कुमार उर्फ शिवकुमार के पॉकेट से 60 हजार रुपया और चालक अजय कुमार का एक मोबाइल लूट कर भाग गये। इस संबंध में वादी अमन कुमार उर्फ शिवकुमार द्वारा शाहपुर थाना में कांड संख्या 484/23 दिनांक 17/10/2023 धारा 394 भादवि के तहत दर्ज कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा पुलिस बल की गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम को देने वाले 2 अपराधियों को कुंडेश्वर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई राशि में से 20 हजार रुपया नगद, दो मोबाइल एवं एक आर 1 यामाहा मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रंजीत कुमार उर्फ छोटू कुमार और मुन्नू कुमार शामिल हैं। दोनों बक्सर जिला के कृष्णा ब्रह्म थाना के सोआं गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस  के अनुसार दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और कहा कि उन लोगों ने पहली बार ऐसा किया है जबकि उनके दो साथी पहले से इस लाइन में हैं। अन्य दो अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Related posts

नारनौल:समाधान शिविर में डीसी मोनिका गुप्ता ने की जनसुनवाई।

rktvnews

डेंगू के मामलों एवं रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राजनीतिक व्यंग्य:लोकतंत्र में वोट चोरी 🤪

rktvnews

पटना:डा राजवर्धन आज़ाद की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन के 44 वें महाधिवेशन की गठित हुई स्वागत समिति।

rktvnews

नवनियुक्त प्राचार्या डा पूनम कुमारी के योगदान पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

किसान विरोधी राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का प्रारूप वापस लो: सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment