RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान संपन्न।जिले मे लगभग सभी बूथो पर तीन दिनो मे 50 हजार लाभार्थियों से किया संपर्क।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)05 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे 2 मार्च से 5 मार्च तक विशेष लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।
मंगलवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे कोईलवर उतरी मंडल अंतर्गत चंदा पंचायत के महुई बलहा मे लाभार्थी संपर्क अभियान चला कर लोगो के बीच प्रधानमंत्री के प्रणाम पत्रक का वितरण किया गया।इसके साथ-साथ सभी लाभार्थियों के दरवाजे पर मोदी गारंटी वाला स्टिकर चिपकाया गया। उक्त अवसर पर लाभार्थियों विशेषकर महिला लाभार्थियों के जन समूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ गरीब कल्याण की है।ऐसा कोई घर नही ,जहाँ मोदी जी की कोई योजना पहुंची न हो। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से घर, उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर और चुल्हा,उजाला योजना से बिजली ,शौचालय दिया,सभी को प्रत्येक महिने मुफ्त मे अनाज और आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त मे पाँच लाख तक का इलाज का आयुष्मान कार्ड दिया। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। दस वर्षो मे प्रधानमंत्री जी ने 25 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से बाहर निकाला,किसानो की आमदनी को दुगुने करने पर जोर दिया,युवायो को मुद्रा लोन,स्टार्टअप इंडिया सहित विभिन्न क्षेत्रो मे विभिन्न माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार दिया। केन्द्र सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से देश का विकास कर रही है।आज हम पाँचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गए है। अगले सरकार में शुरुआती वर्षो मे ही तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएँगे। विश्व के सभी देशो मे सबसे तेजी से विकास करने वाला देश भारत बन गया है।बहुत सारे क्षेत्रों मे हमारा देश आत्मनिर्भर बन गया है। आप सभी लाभार्थियों के विकास से ही देश विकसित बनेगा।
कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, जीविका सीएम रिमा देवी,मनोरमा देवी, चन्द्रावती कुंवर,कौशल्या देवी, उमा देवी, पुष्पा देवी, रामझारो कुंवर,मुन्नी देवी,हिमांशु कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, मनोज प्रसाद, बसंत कुमार पांडेय सहित कार्यकर्ता और सैकड़ो लाभार्थी शामिल थे।
लाभार्थी संपर्क अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 2 मार्च से 5 मार्च तक भोजपुर जिला के सातो विधानसभा के लगभग 1800 बूथो पर लाभार्थी संपर्क अभियान चला कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जी का पत्रक दिया गया, साथ मे वंचित लाभार्थियों को योजनाओ से अवगत कराया गया। राशन कार्ड धारियो को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ अन्य समस्याओं को भी दूर किया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक मुनी देवी,संजय सिंह टाईगर,भाजपा नेत्री सुषुमलता, शालीनी सिंह,कौशल विद्यार्थी, सूर्यभान सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्षो,मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग अध्यक्षो,सभी बूथ अध्यक्षो सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकताओ के नेतृत्व मे कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Related posts

भोजपुर:वोट की याद दिलाती रहती है ये अमिट निशानी : डा दिनेश

rktvnews

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

विधानसभा में उठे अश्लील गीतों पर सवाल।

rktvnews

भोजपुर: 24 जनवरी को अल हफ़ीज़ कॉलेज,आरा में होगा अंतर महाविद्यालय वुशू टूर्नामेंट।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment