RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ, 75,000 खिलाड़ी लेंगे भाग: अनुराग ठाकुर

मोदी जी के खेलोगे तो खिलोगे सिद्धांत को सार्थक करता खेलमहाकुंभ:अनुराग ठाकुर

RKTV NEWS/बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 05 मार्च।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री,अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बार फिर हमीरपुर में युवा खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान करते हुए आज यानी 05 मार्च 2024 को बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ उपस्थित रहें। इसके अलावा लखविंदर सिंह वडाली, कुलदीप शर्मा “नाटी किंग” , “पाइंस ऑफ़ हार्मेनी” हिमाचल पुलिस बैंड और अपारशक्ति खुराना ने भी शुभारंभ समारोह की शोभा बढ़ाई। सांसद खेल महाकुंभ शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर का लुहणु मैदान शानदार आतिशबाज़ी से नहा गया। इस अवसर पर बिलासपुर भाजपा ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंदेल, ऊना विधायक सतपाल सत्ती जी, नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा, बिलासपुर विधायक त्रिलोक जमवाल, झण्डुता विधायक जेआर कटवाल, घुमारवीं से पूर्व विधायक राजेंद्र गर्ग, हमीरपुर लोकसभा प्रभारी सुमित शर्मा व प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अत्री भी मौजूद रहे।
बनाएंगे। मैं यह आयोजन और श्री अनुराग ठाकुर जी के आतिथ्य को देखकर गदगद हूँ”
अनुराग ठाकुर ने आगे इस बार के आयोजन में शामिल किए गए खेल विधाओं और अन्य जरूरी जानकारी देते हुए कहा, “इस बार खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। गांव/पंचायत स्तर की टीमों को सभी खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएंगी।”
अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ के पिछले संस्करणों की जानकारी देते हुए कहा, “2018 में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 1.0 में 1400 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जिसमे 42,700 से अधिक युवाओं ने 5 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और क्रिकेट) में अपना करतब दिखाया। इसमें 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतिभागियों को 20 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”
2023 में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2.0 की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “इसमें 2300 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जिसमें 45,700 से अधिक युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। इसमें 1000 से अधिक लड़कियां शामिल थीं। 2023 में 7 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक्स) को शामिल किया गया था जिसमे 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”

Related posts

मध्यप्रदेश:अपराध कैसे भी हों पुलिस त्वरित एक्शन सुनिश्चित करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य विभाग कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

देहरादून:विद्यालयों में पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत बनाए जाने वाले भोजन की स्वच्छता को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सेक्टर पदाधिकारी अपने एरिया को समझे और अपने एरिया का भ्रमण करें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment