RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहपुर के रुद्रनगर में नदी में डुबने से हुई दो युवकों की मौत पर परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद

मृत के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा तत्काल दे सरकार:सांसद सुदामा!

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 सितंबर।पिछले 1 सितंबर को बनाही शाहपुर सड़क के रास्ते में आने वाले रुद्रनगर के पास निर्माणाधीन पुल को पार करते हुए दो नौजवान की छेर नदी के तेज बहाव में बहने से मृत्यु हो गई!उन मृत के परिजनों से आरा सांसद सुदामा प्रसाद शोभीटोला गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात किए एवं इस हृदयविदारक घटना में अपनी संवेदना परिवार के प्रति व्यक्त किए!
आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि मृतकों में सचिन कुमार उम्र-22 वर्ष,पिता-जो कि राज मिस्त्री का काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं!उनके चार लड़कियां हैं एवं इकलौता लड़का सचिन कुमार चंद्रवंशी था जो अब भ्रष्ट सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया!संदीप कुमार पिता-अनिल चंद्रवंशी जो इ-रिक्शा चलाते है और संदीप भी ई रिक्शा चलाते थे वह भी अब इस दुनिया में नहीं हैं!ये दोनों नौजवान को पोस्टमार्टम कराने के लिये प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस तक मुहैया नहीं कराया गया!गांव के लोगों ने चंदा कर भाड़े के टेंपू से मृत को पोस्टमार्टम के लिए भेजा!
दोनों ही मृतकों की परिवार की स्थिति अति दयनीय हैं!
सांसद सुदामा प्रसाद ने सरकार से यह मांग किया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए और तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बना कर दिया जाए!अंत में सांसद ने कहा कि शाहपुर बनाही पुल जो यूंही तोड़ कर छोड़ दिया गया है जिससे कि इतनी बड़ी घटना घटित हुई लापरवाह कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई किया जाए और दोषियों को सजा दी जाए!

Related posts

27 दिसंबर को लखनऊ में मनाई जाएगी महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी।

rktvnews

नेकदिल इंसान स्मृति शेष कामेश्वर प्रसाद सिन्हा के श्राद्ध कर्म पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली ।

rktvnews

भोजपुर : लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को श्रद्धांजलि: भारत का आधार बताया।

rktvnews

बागमती नदी के बाए तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक निर्मित तटबंध का जल संसाधन मंत्री ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment