RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया शिक्षक दिवस।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)05 सितंबर।प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कवितापाठ, भाषण, नृत्य एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन और प्रेरणा को जीवन का आधार बताया। महाविद्यालय की सहा. प्राध्यापक डॉ. विमला मरावी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का भी संचार करते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दीप स्तंभहैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं ।रासेयो, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद शाह बरकड़े ने उपस्थिति समस्त गुरूजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षक दिवस केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह अवसर हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक ही वह शक्ति हैं जो विद्यार्थियों को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं और समाज को दिशा देते हैं।इस अवसर पर प्रो. ऋषिराज पुरवार, डॉ. रमेश प्रसाद कोल, डॉ. संध्या कुशवाहा, रानी सिंह, रश्मि सिंह, मनीष मिश्रा, डॉ. रश्मि रानी तिवारी, डॉ. सौरभ पाण्डेय, मुजीबउल्ला शेख, मोहम्मद शकील मंसूरी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के अंत मेंसभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अधिनायक, रासेयो के शिवांश सिंह सेंगर द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने सहपाठियों के साथ शिक्षकों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित व्यक्त किया।

Related posts

चतरा:झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित बैठक।

rktvnews

आरा में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने किया विरोध! कहा ये न्याय संगत नहीं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने “वीआईपी कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड द डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी” नामक पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर सहित बिहार की महिला पर्वेक्षिकाएं 6 दिवसीय हड़ताल पर।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले में संचालित दाल भात केंद्रों में टेबल कुर्सी समेत किया गया उत्तम व्यवस्था।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

Leave a Comment