RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : शाहपुर में आयुष्मान कार्ड बनना शुरू।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मारकण्डेय सिंह वार्ड संख्या 7 स्थित जन वितरण विक्रेता चंदन पांडे के दुकान पर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर जन सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। लोग अपने जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। पंचायत सरकार भवन या पंचायत कार्यालय भवन में कार्यरत कार्यपालक सहायक को भी संबद्ध किया गया है। सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी जन सेवा केंद्र एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की सम्बद्धता उपभोक्ता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर से कार्य कर रहे हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मारकण्डेय सिंह ने शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात गोपालपुर में जन वितरण प्रणाली विक्रेता चंदन पांडे के यहां जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर डीलर्स एसोसिएशन शाहपुर के अध्यक्ष गुलाब सिंह, धनमन प्रसाद, दीपक प्रसाद, चंदन पांडे, शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद आरती देवी सहित अन्य सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता तत्परता से लगे हुए हैं।

 

 

Related posts

पटना:नहीं रहे ‘नवरंग’ के संस्थापक और कलाचार्य पं उमेश पाण्डेय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

देवघर:नगर निगम अन्तर्गत नरेन्द्रदेव भवन में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उपायुक्त हुए शामिल।

rktvnews

भोपाल:”अल्प विराम-स्वयं से मुलाकात” कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

वाराणसी:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नागा साध्वी ने किया “गंगा लहार “का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment