RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार सरकार के पूर्वमंत्री भीम सिंह चंद्रवंशी ने मीडिया संवाद में केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को बताया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 जून। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के नौ वर्षो की उपलब्धियों को बताने के लिए मीडिया संवाद किया गया।मुख्य वक्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भीम सिंह चंद्रवंशी थे।अन्य वक्ताओं मे पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक शिवेश राम,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज थे।मुख्य वक्ता पूर्व पूर्व मंत्री भीम सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने केंद्र की 9 वर्ष की उपलब्धियों को विस्तार से मीडिया के साथ साझा करते हुए कहा कि भारत का मान सम्मान आज पूरे विश्व में बढ़ा है। देश की सुरक्षा, सेवा और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। 2014 में जहां देश विश्व का दसवां अर्थव्यवस्था वाला देश था आज पांचवा हो गया है । ऐसा इसलिए हुआ कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। हमारी सरकार निर्भय , निर्भीक है। हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, संकल्पित है और निर्णय लेने वाली सरकार है। इस सरकार में चाहे धनी हो या गरीब हो, गांव हो या शहर हो, छात्र हो या युवा हो बालक या बालिका हो बुढे हो या बच्चे हो, किसान हो या मजदूर हो, व्यापारी हो या उपभोक्ता हो समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाई गई है। उसी का परिणाम है कि देश में खुशहाली का वातावरण है। जहां 2014 में औसत आमदनी प्रति व्यक्ति 9798 हजार की थी आज दुगनी होकर औसत आमदनी ₹197000 हो गई है। आज जीवन खुशहाल है वातावरण सुखद है। इस वातावरण को हमने आपके साथ आपका विश्वास आपका प्रयास और आपको लेकर आपका विकास है। सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। भारत की उपलब्धि केवल जमीन पर ही नहीं आसमान और जल सहित सभी दिशाओं में हुई है।
वक्ताओं ने बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार शब्दों में नहीं आंखों से भी दृष्टिगोचर होती हैं। बड़े बड़े पुल हाईवे आप सभी देख सकते हैं ,जहां देश में 2014 में हाईवे की लंबाई 91000 किलोमीटर थी आज बढ़कर 145000 किलोमीटर हो गई है।

जहां सिक्स लेन कॉरिडोर की संख्या 6 थी, आज उनकी संख्या 20 हो गई है। बिहार की बात करें तो गंगा नदी पर पुल 2014 में 4 जो आज 9 वर्ष में 11 हो गई। जहां 2014 में नेशनल हाईवे की लंबाई 4447 किलोमीटर आज उसकी लंबाई 5970 किलोमीटर हो गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मोदी सरकार की इन 9 वर्षों में बहुत सारी योजनाएं देश के सभी लोगों के लिए चल रही है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना गरीबों के लिए आयुष्मान भारत हमारे देश के प्रधानमंत्री ने उसे गरीबों के लिए समर्पित किया । आज देश के गरीब उस योजना से स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति कर रहे हैं। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। आज देश में 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। बिहार में 382000 लोगों का इलाज इस आयुष्मान योजना से अभी तक हुआ है जिसमें 390 करोड रुपए खर्च हुआ है। इसी प्रकार जन आरोग्य केंद्र पूरे देश में 9300 खुला है जिसमें बिहार में 288 केंद्र खोले गए हैं। पूरे देश में हेल्थ सेंटर 118000 जिसमें बिहार में 4511 खुले हैं और 25 लाख लोगों का बिहार में इलाज इस सेंटर से हो चुका है।

यदि हम शिक्षा की बात करें तो भाजपा सरकार की 9 वर्षों मे शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विकास की है। हमारी सरकार ने इन 9 वर्षों में 7 नए आईआईटी कॉलेज और साथ में आई आई एम कॉलेजों की स्थापना की है। 2014 तक विश्वविद्यालयों की संख्या देश में 723 थी, 9 वर्षों में हमारी सरकार ने 390 नए विश्वविद्यालयों की स्थापना की इसके साथ प्रतिदिन 2 कॉलेज पूरे देश में खोल रहे हैं।यदि नारी शक्ति की हम बात करें तो केंद्र सरकार नारी शक्ति के क्षेत्र में अतुलनीय काम की है। लोहिया जी का कहना था कि हमें 1 दिन के लिए तानाशाह बना दिया जाए तो हम महिलाओं के लिए शौचालय बना देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पौने बारह करोड़ शौचालय बनाए हैं जिसमें बिहार में एक करोड़ 18 लाख की संख्या है। पूरे देश में 9करोड 7 हजार एलपीजी गैस की कनेक्शन दी गई है, जिसमें बिहार में एक करोड़ 21 लाख घरों को एलपीजी गैस का कनेक्शन दिया गया है।युवा शक्ति के मामले में भाजपा की सरकार नरेंद्र भाई मोदी की सरकार ने आत्म निर्भर भारत को बढ़ावा देते हुए कौशल विकास केंद्र में सवा करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया। मुद्रा लोन से 40 करोड़ लोगो को लोन दिया गया जिससे वे आज आत्मनिर्भर बन गए हैं और देश का विकास कर रहे हैं। अनुसूचित जाति समाज के लोगों को भी 73.51 करोड़ लोन बांटे गए हैं। चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है।
कृषि के क्षेत्र में किसानों की आमदनी दुगनी करने की संकल्प के साथ केंद्र सरकार काम कर रही है। 2014 की अपेक्षा आज कृषि बजट 6 गुना बढ़कर सवा लाख करोड़ कर दिया गया है। केसीसी एक महत्वकांक्षी योजना आज उस योजना को मछुआरा भाई लोगों को तक जोड़ दिया गया है। कृषि के लिए 20 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। फसल बीमा के द्वारा 1.33 लाख करोड़ रूपए बांटे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकप्रिय योजना किसान सम्मान योजना को लागू कर किसानों को सम्मान देने का काम किया है जिसके तहत 1 वर्ष मे तीन किस्तों में ₹6000 किसानों के खाते में जमा की जाती है। आज इस योजना से 12 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं जिसमें 84,21000 किसान बिहार से जुड़े हुए हैं और उन्हें अभी तक 15213 करोड़ रुपए दी गई है।बरौनी खाद कारखाना जो बंद हो चुकी थी उसे हमारी सरकार ने चालू करवाया। सोन नहर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय को मजबूती मिली हुई है। सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए समान वर्ग के लोगों को 10% की आरक्षण इस सरकार ने दी है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक अधिकार दिया ।एक नई योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लाई गई है जिससे समाज के कामगार शिल्पकार वर्ग के लिए अपनी हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।
हमारी सरकार ने जनधन योजना खाता में 45 .0 5 लाख करोड़ रुपए इसमें बिहार में 5 करोड़ 14 लाख गरीब लोगों के खाते में 18000 करोड़ रुपए जमा है।
केंद्र सरकार लगातार 3 वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। बिहार में 8 करोड़ 10 हजार लोगों को राशन दी जा रही है।
रेहरी लोन के द्वारा छोटे-छोटे कामगारों को छोटा-छोटा लोन दिया जाता है जिसमें पूरे देश में साढे 46 लाख लोगो के बीच 58 सौ करोड़ रूपए लोन के रूप मे दिया गया है।इसकी संख्या बिहार मे 62100 लोगो के बीच 72 करोड़ 56 लाख है। भोजपुर जिला मे 1936 लोगो के बीच 2 करोड़ 34 लाख रूपए बाँटी दी गई है।
केन्द्र सरकार सांस्कृतिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है । अयोध्या, काशी, उज्जैन, केदारनाथ ,वाराणसी, विन्ध्याचल आदि तीर्थ स्थानो का विकास हुआ है। यह तीर्थ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह मंदिर सांस्कृतिक विकास के साथ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
पूर्व की सरकारों में घोटाले होते थे,जिससे जनता का पैसा जनता के पास नहीं पहुंचता था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डीपीटी योजना का आरंभ कर 90 करोड़ लोगों को 27 हजार करोड़ रुपए उनके खाते में सीधे ट्रांसफर किए हैं।
आज भारत आत्मविश्वास से भरा है। दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला हुआ है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि भोजपुर की जनता ऐसे सांसद को पा कर धन्य हो गई है। अपने क्षेत्र मे किए गए कार्यो की चर्चा पूरे देश मे हो रहा है।
कार्यक्रम मे पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा, हरेन्द्र पांडेय मिथिलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,अखिलानंद ओझा, उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी, महामंत्री राकेश सिंह,नरेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,मंत्री संतोष चंद्रवंशी, प्रवक्ता राजेश सिंह,विनय सिंह,निशांत सिंह सेंगर,महेश पासवान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राम कथा पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा किसान भवन में खरीफ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:पीठासीन अधिकारीयों को दिया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थीयों में सर्वोत्तम अंक लाने में शिक्षकों और अभिभावकों का परिश्रम सराहनीय: निदेशक आदित्य विजय जैन

rktvnews

एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का हुआ आयोजन।जिले से बड़ी संख्या में गांधी विचारकों और प्रचारकों ने लिए हिस्सा।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा रैली का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment