RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आधुनिक चिकित्सा-विज्ञान का अनिवार्य हिस्सा है फ़िज़ियोथेरापी।

विश्व फ़िज़ियोथेरापी दिवस पर हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित हुआ समारोह, लगाया गया निःशुल्क शिविर।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)08 सितम्बर। आधुनिक चिकित्सा-विज्ञान का अनिवार्य हिस्सा है फ़िज़ियोथेरापी। अब इसकी आवश्यकता अस्थि, नस, पेशी, जोड़,स्नायु आदि से संबंधित रोगों तक ही नहीं, लगभग सभी प्रकार के रोगों में पड़ने लगी है। कई बीमारियों में इसके विना कोई लाभ हो ही नहीं सकता। अनेक रोगों के उपचार में शल्य-चिकित्सा एवं औषधियों के साथ फ़िज़ियोथेरापी भी आवश्यक हो गया है।

यह बातें मंगलवार को बेउर स्थित इंडियन इंस्टिच्युट औफ़ हेल्थ एडूकेशन ऐंड रिसर्च में, विश्व फ़िज़ियोथेरापी दिवस पर आयोजित समारोह में विद्वान विशेषज्ञों ने कही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महावीर कैंसर संस्थान की निदेशक डा मनीषा सिंह ने कहा कि कैंसर शरीर में कहीं भी हो सकता है। ‘लिंफोडेमा एवं अन्य शल्य चिकित्सा में सूजन कम करने के लिए फ़िज़ियोथेरापी की आवश्यकता पड़ती है। इस तरह कैंसर के रोगों में फ़िज़ियोथेरापी की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। एक चिकित्सक या थेरापिस्ट का कर्तव्य है कि वह अपनी बातों और व्यवहार से रोगियों के चेहरे पर ख़ुशी लाए।

इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन करते हुए, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्त्ति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चिकित्सा और पुनर्वास के कार्य में आध्यात्मिक और संवेदनात्मक दृष्टि आवश्यक है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए, संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा-विज्ञान का अविभाज्य और अनिवार्य हिस्सा हो गया है फ़िज़ियोथेरापी। आज से ३६ वर्ष पूर्व १९९० में, जब उन्होंने इस संस्थान की स्थापना की थी, उस समय अस्थि-रोग विशेषज्ञों को छोड़कर अन्य चिकित्सकों को भी इसके संबंध में कोई जानकरी नहीं थी। निजी क्षेत्र में देश का प्रथम फ़िज़ियोथेरापी संस्थान होने के कारण, इस संस्थान ने पूरे देश में इसके प्रचार, प्रसार और उन्नयन में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।

वरिष्ठ फ़िज़ियोथेरापिस्ट डा उदय शंकर प्रसाद, प्रो संजीत कुमार, प्रो नीतीश भार्गव, डा नेहा कुमारी, प्रो देवराज तथा संस्थान के छात्र कल्याण के संकायाध्यक्ष अहसास मणिकान्त ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा फ़िज़ियोथरापी के महत्त्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत संस्थान के फ़िज़ियोथेरापी विभाग में प्राध्यापिका डा रूपाली भोवाल ने, धन्यवाद-ज्ञापन डा नवनीत कुमार ने तथा मंच का संचालन डा संतोष कुमार सिंह ने किया।

अतिथियों ने संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा लगायी गयी वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर लगाए गए निःशुल्क फ़िज़ियोथेरापी शिविर में सौ से अधिक व्यक्तियों की जाँच की गयी, जिनमें से एक दर्जन रोगियों को नियमित फ़िज़ियोथेरापी के लिए चिन्हित किया गया।

Related posts

भोजपुर:अबोध बालिका के साथ बलात्कार की घटना दरिंदगी का परिचायक: दिलराज प्रीतम

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस को आप पार्टी ने शहीद सम्मान दिवस के रुप में मनाया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र सामान्य प्रेक्षक ने किया अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:तुलसीदास के पास मानवतामूलक समाज-दर्शन की दृष्टि थी : प्रो. बलिराज

rktvnews

भोजपुर : सहजौली पंचायत मे बाढ राहत मे धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment