RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महाविद्यालयों में अभाविप ने लगाया MAY I HELP U काउंटर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में चल रहें स्नातक सेमेस्टर 1 सत्र 2024-2028 के नामांकन में छात्रों के साथ होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरा स्थित सभी महाविद्यालयो में में आई हेल्प यू काउंटर लगाया गया। वहीं विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आदित्य सिंह ने बताया कि काउंटर पर नामांकन संबंधित आवश्यक दस्तावेजो की सूची,स्टेपलर, गोंद, पेन,व्हाइट पेज सहित अन्य कई आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई है। अभाविप अपने स्थापना काल से छात्रहित में सदैव कार्य करती है।आज से नामांकन समाप्ति तक इसी कड़ी यह काउंटर लगाया गया है। छात्रों को कागजात तथा नामांकन संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना ना पड़े और उसका नामांकन आसानी से दाखिल हो सके। सह मंत्री समीर सिंह एवं निखिल राज ने बताया कि अभाविप आरा द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है टेलीफोन से अपना समस्या का समाधान कर सके तथा दूर-दराज से आने वाले छात्रों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।वही अलग-अलग कॉलेज में काउंटर लगाने में उमंग कुमार,अनीश सिंह,रोहन,अंकित,रितेश उपाध्याय,हर्ष राज मंगलम,अवलोक कुमार सिंह, सुमित तिवारी, हैप्पी किशोर, रोहितनरेश,अभिराय,राहुल,विकास ,अतुल सहित अन्य कई छात्रों की सहायता के लिए उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य उम्मीदवार अनुसेवक संघ गोपगुट की बैठक।

rktvnews

छिंदवाड़ा में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

rktvnews

शेमारू टीवी के ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ शो की अपर्णा दीक्षित उर्फ दामिनी ने बताए आदियोगी, ईशा फाउंडेशन में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के विशेष अनुभव।

rktvnews

हनुमानगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टर काना राम के निर्देश!जिले के अपंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र होंगे सीज।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की।

rktvnews

आरा में यातायात थाना द्वारा सघन वाहन जांच चलाया गया!नए डिजिटल हैंड डिवाइस से हुई जुर्माने की वसूली।

rktvnews

Leave a Comment