RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत की राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा: रायरंगपुर में हॉलिडे होम और खेल परिसर की आधारशिला रखीं, वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और बरसही स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/पीआईबी,28 फरवरी।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (28 फरवरी, 2024) ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम और खेल परिसर का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और बरसही स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास और जनजातीय भाइयों-बहनों की प्रगति को प्राथमिकता दे रही है। इसके अलावा जनजाति बहुल क्षेत्रों में बिजली और सड़कों के विस्तार पर जोर देने के साथ ही जनजातीय परिवारों तक नल से पेयजल पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सिकल सेल एनीमिया को समाप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन शुरू किया गया है, जिससे जनजातीय समुदाय की पीढ़ियां पीड़ित हैं। उन्होंने लोगों से अपने कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक होने और उनके लाभार्थी बनने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास के बिना विकास संभव नहीं है।
राष्ट्रपति ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए सरकार जनजातीय छात्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालय स्थापित कर रही है, लेकिन बच्चों को विद्यालय भेजने की जिम्मेदारी अभिभावकों की ही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि सशक्त समाज के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। इसे देखते हुए सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। हालांकि, सभी के सहयोग और भागीदारी से ही सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लाभार्थियों तक पहुंच पाएगा।
राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि आज शुरू की गई सड़क परियोजनाएं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी। वहीं, खेल परिसर के निर्माण से युवाओं को खेलने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हॉलिडे होम के निर्माण के बाद लोग रायरंगपुर आने के लिए प्रेरित होंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 16 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर:सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृद्धों की समस्या समाधान पर हुआ सेमिनार।

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार का 125 यूनिट बिजली फ्री का फैसला सराहनीय : राजेश्वर पासवान

rktvnews

बक्सर: “वृक्ष धरा के हैं आभूषण” वृक्ष लगाओ जी के संदेश के साथ विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरेली पर कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा की।

rktvnews

गढ़वा:जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment