RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारामंडल के आधुनिक प्रोजेक्शन सिस्टम सहित अन्य कार्यों का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित तारामंडल के आधुनिक प्रोजेक्शन सिस्टम, तारामंडल भवन का उन्नयन कार्य तथा तारामंडल अतिथि गृह का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तारामंडल भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि अब तारामंडल में नई तकनीक के माध्यम से यहाँ आने वाले लोग सौरमंडल की गतिविधियों को देख सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने तारामंडल में लगाए गए आधुनिक उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तारामंडल में कराए गए रेट्रोफिटिंग कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न उपकरणों को देखा और सौरमंडल की गतिविधियों आदि के संबंध में लगाए गए प्रदर्शनी को देखा। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मांड निर्माण की प्रक्रिया को 3 डी फिल्म के माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन कक्ष, ऑडिटोरियम, अतिथि गृह, वीआईपी लॉज सहित पूरे तारामंडल परिसर का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। तारामंडल के प्रोजेक्शन सिस्टम को मुख्यमंत्री के निर्देश पर अत्याधुनिक बनाया गया है। तारामंडल का यह उन्नयन कार्य 200 करोङ रुपये की लागत से किया गया है।
तारामंडल पहुॅचने पर मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, विज्ञान प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भिण्ड में विकास की बयार बह रही है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

विकल्प नहीं, जरुरत है ग्रीन एनर्जी।

rktvnews

दरभंगा:पुस्तकालय के माध्यम से ज्ञान रूपी दीप जलाकर जीविका दीदीयों ने मनाया दीपोत्सव।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

देहरादून:राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment