RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

25 फरबरी को आरा में गौतम बुद्ध के महान् शिष्य भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा का बिहार के राज्यपाल द्वारा होगा अनावरण।

पटना/बिहार 16 जनवरी। बुद्धम शरणम संस्थानम , आरा जिला, अंर्तगत आगामी 25 फरबरी 2024 को गौतम बुद्ध के महान् शिष्य भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। बताया गया की इस मौके पर क्षेत्र के लगभग बीस से पच्चीस हजार लोगों के शामिल होनें की उम्मीद है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है और बिहार के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी जाएगी ।
इसी संदर्भ में कल संध्या 5 बजे बुद्धम शरणम संस्थानम का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान सलाहकार अभय सिन्हा , मुख्य समन्वयक डॉ शूलपाणि सिंह एवं संस्था के सचिव अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिल उन्हें भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा के अनावरण समारोह के लिए निमंत्रण पत्र दिया। संस्था द्वारा बताया गया की पत्र पढ़कर देखने के उपरान्त राज्यपाल ने अपनी सहमति प्रदान की और 25 फरवरी 2024 को आरा जिला,बिहार अंतर्गत करीसाथ पधारकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस मौके पर बुद्धम शरणम संस्थानम के अध्यक्ष अर्जुन सिंह , कोषाध्यक्ष अमरकांत सिंह , कोर कमेटी के सदस्य नन्द गोपाल सिंह और प्रभात वर्मा भी मौजूद रहे । उपर्युक्त कार्यकर्म में बिहार विधान परिषद के उप सभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे , उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ , पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव , राजद श्याम रजक , बिहार विधान सभा , सदस्य रश्मि वर्मा , जद यू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद के अलावा देश के कई विश्ववियालय के कुलपति ,उपस्थित रहेंगे विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित बुद्ध अनुनायी , तिब्बत से जुड़े धम्म भिक्षु भारी संख्या में शामिल होंगे ।बताया गया की इस मौके पर स्थानीय विधायक ,सांसद सह केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह की भी शामिल होने की संभावना है।

Related posts

उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरीडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एनएचपीसी ने ओडिशा में 2 गीगावॉट पंप स्टोरेज परियोजनाओं और 1 गीगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्रिडको ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पटना:जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर PK का बड़ा ऐलान।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले को दी 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात।

rktvnews

सड़क हादसे में बारा बसंतपुर के मूंजी पासवान की मौत पर जाप नेता रघुपति यादव ने शोक प्रकट किया।अस्पताल पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment