RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला, गैस सिलेंडर की महामारी और मूल्य वृद्धि को ले जमकर हुई नारेबाजी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 मार्च।केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों तथा आपूर्ति में उत्पन्न गंभीर किल्लत के विरोध में आज 24 मार्च (मंगलवार) को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला समाहरणालय, आरा के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता आयोजित किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित नेताओं एवं वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की लगातार अनदेखी कर रही है। रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने जहां एक ओर मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए चूल्हा जलाना भी कठिन होता जा रहा है। घरेलू जरूरत की इस अनिवार्य वस्तु पर बढ़ती महंगाई ने महिलाओं, गृहिणियों एवं आम उपभोक्ताओं की परेशानी को चरम पर पहुंचा दिया है।
वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में अनियमितता एवं कृत्रिम किल्लत ने स्थिति को और अधिक भयावह बना दिया है, जिससे आम जनता को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे व्यवसायों एवं स्थानीय उद्यमों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है
जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से आम जनता के हक, अधिकार एवं सम्मान के लिए संघर्षरत रही है और भविष्य में भी यह संघर्ष और अधिक मजबूती एवं व्यापकता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल गैस सिलेंडर की कीमतों का विरोध नहीं, बल्कि आम जनजीवन से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को जवाबदेह बनाने का संकल्प है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार शीघ्र ही गैस की कीमतों में राहत प्रदान करने, आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने एवं आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी तथा सड़क से सदन तक जनहित की आवाज को बुलंद करेगी।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।
पुतला दहन सह विरोध प्रदर्शन में डॉ शशि कुमार सिंह, प्रोफेसर (डॉ) राजेंद्र ओझा, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ अभिषेक द्विवेदी, बीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, अरुण सिंह, श्याम सुंदर पाण्डेय बिजली बाबा, बिजेंद्र यादव, जितेन्द्र शर्मा, अब्दुल सलाम कुरैशी, रवि राम, सूर्य प्रकाश, मुहम्मद यासिन, चितरंजन सिंह मुन्ना, डॉ शिवनाथ पासवान, सुबोध यादव, आदित्य नारायण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रीकांत राय, घनश्याम चौधरी, लाल बाबू साह, शिव कुमार प्रसाद, उदय कुमार, राहुल यादव, आनंद तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, सुजीत कुमार, मुन्ना कुमार पासवान, राजबली पासवान, दयानिधि पासवान सहित सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर का नक़ाब खींचे जाने की घटना के विरोध में ऐपवा का प्रदर्शन।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ एवं बाघिन स्थानांतरित किए जाएंगे।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका संदेश का जुलाई अंक किया गया भेंट।

rktvnews

देहरादून:अपर मुख्य सचिव ने प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण किया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment