RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 12 अप्रैल।आज लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगिआंव विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के क्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में पूर्वाहन 11:00 बजे से 4:00 बजे तक दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु नामित 9 सुपर मास्टर ट्रेनर एवं 117 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा महाराजा कॉलेज के 15 कक्ष में 1125 द्वितीय मतदान पदाधिकारी जिसमें 09 पुरुष और 1116 महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दी जानी थी जिसमें कुल 1089 द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मी) तथा 09 पुरुष कर्मी उपस्थित हुए।
कुल 27 द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मी) प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहीं। विलंब से आने वाले एवं अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षुओं को स्पष्टीकरण किया गया।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: डिस्पैच केंद्र के दिन किए जाने वाले कार्य, मतदान दिन की तैयारी, मतदान सामग्री की जानकारी एवं मिलान ईवीएम वीवीपीएटी की हैंड्स ओंन ट्रेंनिंग, एनआइसी के टीम के द्वारा ई एल ई ट्रेसेस का प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण आदि।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था यथा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, वीडियो ग्राफर एवं अन्य व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं सभी नोडल पदाधिकारी के द्वारा सतत भ्रमण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

भोजपुर : सांसद सुदामा प्रसाद ने की बाढ राहत व बाढ सूची से वंचित लोगों को राहत मुहैया कराने की मांग।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : उप मुख्यमंत्री जितेंद्र शुक्ल

rktvnews

बरसाती रोगों से बचाव हेतु डीडीटी का छिड़काव।

rktvnews

कोयला मंत्रालय द्वारा तीन कोयला खदानों के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर।

rktvnews

अनायास:सिकता की रेत पर

rktvnews

Leave a Comment