RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:सनातन संस्कृति सर्वाधिक प्राचीन और समृद्ध है : डा.रविंद्र शुक्ल

भोपाल/मध्यप्रदेश 21 फरवरी।भोपाल हिंदी साहित्य भारती भोपाल इकाई मध्य प्रदेश का कृति विमोचन ,संस्मरण एवं रेखाचित्र पर चर्चा का कार्यक्रम, हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा .रवींद्र शुक्ल की अध्यक्षता मे दुष्यंत सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि, डॉक्टर प्रकाश बरतूनिया, पूर्व कुलपति बाबा भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विद्यालय लखनऊ, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विकास दवे ,निदेशक साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश। डा. नीलिमा रंजन एवम साहित्य भारती की भोपाल इकाई की अध्यक्ष शैफलिका श्रीवास्तव भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रंजना शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ । संस्था की भू वंदना डॉ. महिमा वर्मा ने प्रस्तुत की। अध्यक्ष शेफालिका श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया ।अतिथियों द्वारा “शब्द दर्शन” पुस्तक का विमोचन किया गया , मनोज पाँडे जी भी मंच पर उपस्थित रहे । मुकेश वर्मा ने संस्मरण रेखा चित्र विधा पर प्रकाश डाला व जनक कुमारी बघेल का संस्मरण “हरा सांप” को आधार बना कर वक्तव्य प्रस्तुत किया ।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की किताबें हमें हमेशा पढ़ना चाहिए ये हम में प्रेरणा और कोमल भावना उत्पन्न करती हैं। डॉ.नीलिमा रंजन जी की किताब “लार्ड कृष्णा स्पीक” का विमोचन भी मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों ने किया ।जिस पर डा. रंजन जी ने अपने विचार रखे ! कार्यक्रम में पू. शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल जी के द्वारा संस्मरण व रेखाचित्र प्रतियोगिता में विजयी लेखको का सम्मान किया गया।
डॉ रविंद्र शुक्ल ने अपने वक्तव्य में कहा कि ,संस्कृति की शिक्षा ,संस्कृत ग्रंथ ही संस्कृति को जन्म देते हैं ।प्रकृति के जन्म से सनातन धर्म की उत्पत्ति हुई है ।उपासना पद्धति बदल सकती हैं लेकिन धर्म का उपासना पद्धति से कोई संबंध नहीं है। डा.विकास दवे ने कहा की भारतीय सभ्यता एवम संस्कृति पर भारत की आजादी के बाद से ही लगातार हमले हो रहे हैं। हमे एकजुट रहकर इनका प्रतिरोध करना होगा। बरतूनियां जी ने भी, साहित्य और संस्कृति की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी एवम घनश्याम मैथिल अमृत, मंत्री डा. गिरजेश सक्सेना तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन डा.मीनू पांडे नयन ने किया। हि. सा. भारती संस्था की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.स्नेहलता ने कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया ।आभार व्यक्त किया संस्था की महामंत्री मधुलिका सक्सेना जी ने ।कार्यक्रम का समापन रंजना शर्मा जी व मंच के द्वारा समवेत स्वर मे शान्ति पाठ व कल्याण मंत्र के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में महेश सक्सेना, गोकुल सोनी, घनश्याम मैथिल, डा. राजेश श्रीवास्तव, गिरजेश सक्सेना, करुणा राजुरकर, कांता रॉय, जया आर्य, व्ही के श्रीवास्तव,जगदीश कौशल, शशि बंसल, मुजफ्फर इकबाल सिद्दीकी, बिहारीलाल सोनी, अवनींद्र खरे, मधुलिका श्रीवास्तव, मृदुल त्यागी, सुशीला दुबे, साधना गंगराड़े, सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी जनों ने अपनी उपस्थिति दी।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी, तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार आगाज।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘विश्व मंच पर भारतीय वृत्तचित्र’ पर मास्टर क्लास सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वास्थ्य मंत्री ने किया मॉडल सदर अस्पताल का शुभारंभ, 27 नए एचडब्ल्यूसी की भी सौगात।

rktvnews

शिक्षकों के हित में संजीव श्याम सिंह की आवश्यकता- शैलजा सिंह

rktvnews

पटना: पुलिस महानिदेशक आर0एस0 भट्टी ने किया नए आपराधिक कानून पर ट्रेनिंग सत्र का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गीता जयंति पर सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment