RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

आज भी धार्मिक जुलूसों में हनुमान जी के रूप में दिखते है “राम बाबू चौरसिया”।

धार्मिक जुलूस में हनुमान जी बनकर कला का प्रदर्शन करते हैं रामबाबू चौरसिया!हनुमान जी की सेवा का फल है सबसे जुड़ाव:रामबाबू प्रसाद चौरसिया।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 मई। आरा भोजपुर धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख केंद्र रहा है। प्राचीन काल से मां आरण्य देवी का मंदिर,सिद्धनाथ मंदिर, बुढ़वा महादेव मंदिर, महादेवा हनुमान मंदिर के साथ-साथ भगवान महावीर और भगवान बुद्ध धर्मावलंबियों का तो प्रमुख स्थल है। लेकिन आज एक ऐसे व्यक्तित्व की चर्चा करने जा रहे हैं लगभग पांच दशकों से केवल हनुमान जी बनकर अपनी कला का प्रदर्शन करते आ रहे हैं और आज भी करते हैं। वैसे श्रद्धालु हनुमान भक्त का नाम श्री राम बाबू प्रसाद चौरसिया जिन्हें लोग हनुमान जी के नाम से भी जानते हैं । ये स्थानीय आरा उतरी नवादा,आरा भोजपुर के स्थाई निवासी हैं।उम्र 84 वर्ष ,शिक्षा नन मैट्रिक तथा पूर्व में पान पता का व्यापार करते थे और वर्तमान मे पूजा पाठ का सामान बेचते हैं। पूर्व से परिवार कांग्रेसी रहा है लेकिन राजनीति से कोई मतलब नहीं है। स्वभाव से धार्मिक प्रवृत्ति के कारण आज भी सामाजिक कार्यों में विशेष रूचि रखते हैं। गरीब और कमजोर लोगों के लिए दिन रात सेवा देने के लिए तत्पर है। लावारिस सेवा केंद्र, वैश्य समाज, हनुमान मंदिर महादेवा,सदर अस्पताल,कंबल, साड़ी,खाना, इत्यादि में सहयोग भी करते हैं। अपने और अपने परिवार के कुल 5 लोगों को अंग दान करने के लिए फार्म भरवा चुके हैं।

हनुमान जी के रूप में रामबाबू चौरसिया (फाइल फोटो)

एक विशेष वार्ता में उन्होंने बताया कि मैं साधारण परिवार से हूं और बिल्कुल साधारण पढ़ा लिखा व्यक्ति हूं लेकिन हनुमान जी की कृपा से अपने सभी बेटा, बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर नौकरी आदि में सभी व्यवस्थित है । यह सब श्री हनुमान जी महाराज की कृपा का ही फल है। आज भी मैं बिल्कुल स्वस्थ और दिनभर साइकिल से शहर के जरूरतमंदों के सूचना पर सेवा देने के लिए जाते रहता हूं।मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि मुझे निर्मल बाबा कथावाचक , कीर्तन मंडली का सानिध्य मिला । उन्हीं के साथ रहता था और जहां भी जाते थे वहां मुझे भी ले जाते थे। उन्हीं के मार्गदर्शन में मैं हनुमान जी बनता था। शहर में जितने भी धार्मिक संगठन जहां जुलूस निकलते हैं हनुमान जी के रोल में मैं दिन भर लगा रहता था। शाहाबाद रामायण परिषद, मानस कथा बड़ी मठिया, रमना मैदान ,पोस्ट ऑफिस हनुमान मंदिर, रामायण सम्मेलन अनाइठ मठिया, दरियापुर, आरण्य देवी मंदिर सम्मेलन, भरत मिलाप में सदैव, पचरुखिया,जगदीशपुर, गिरिडीह ऑल इंडिया रूप कला संकीर्तन मंडली के वार्षिक कार्यक्रम में लगातार रहता हूं, कई बार तीन चार बार अयोध्या और मुंबई के गंगानगर, मुजफ्फरपुर ,हरिद्वार, विंध्याचल, बनारस,आदि स्थानों पर प्रस्तुति देते रहा हूं।लोग मुझे उसी श्रद्धा भक्ति से आदर सम्मान देते थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता की उठी आवाज।

rktvnews

हनुमानगढ़:एक दिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेन्द्रनगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर बनाए जा रहे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में कृत्रिम बाढ़ (आर्टिफिशियल फ्लड)से निपटने के उपायों का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment