RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:लाल बत्ती पर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, हैरत में पड़े लोग।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवेदनशील फैसला सीएम के काफिले के लिए नहीं रोका जाएगा शहर में यातायात,अब आम राहगीर की तरह ट्रैफिक में चलेंगे मुख्यमंत्री।

जयपुर/राजस्थान 21 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम को जब जयपुर एयरपोर्ट से ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास लौट रहे थे, तब उनका काफिला आम लोगों के वाहनों की तरह रास्ते में लाल बत्ती पर रुक गया। मुख्यमंत्री को ट्रैफिक लाइट्स पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हरी बत्ती होने का इंतजार करते देख आस-पास के राहगीर हैरत में आ गए।
दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके मूवमेंट के समय आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करते हुए लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाने का फैसला किया है। इसके बाद, बाड़मेर यात्रा के बाद एयरपोर्ट से लौटते वक्त उनका काफिला ओटीएस चौराहे के पास ट्रैफिक के बीच लाल बत्ती पर रुका।
मुख्यमंत्री ने उनके काफिले की वजह से यातायात रोक दिए जाने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू से बात की थी। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जयपुर पुलिस आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि अब तक मुख्यमंत्री के काफिले की रवानगी से पहले शहर में यातायात रोक लिया जाता था जिससे आमजन को कई बार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने एक बार पहले भी अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को आगे निकलवाया था। अब उनकी इस पहल से गंभीर मरीजों को भी जाम से राहत मिलेगी।

Related posts

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ने इफ्फी-54 गोवा महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति दी।

rktvnews

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का फाइनल आज से शुरू।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव संपन्न।

rktvnews

भाजपा द्वारा आयोजित आगामी 07 दिसम्बर को पटना में होने वाले अंबेडकर समागम को ले प्रेस वार्ता की गई आयोजित।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023!खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

rktvnews

संसदों के कामकाज में एआई और सोशल मीडिया के प्रयोग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 28वां सीएसपीओसी अगले साल भारत में आयोजित किया जाएगा: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment