RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का फाइनल आज से शुरू।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मार्च।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आज संसद में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 के फाइनल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। इस महोत्सव का समापन समारोह 6 मार्च 2024 को नई दिल्ली स्थित संसद के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय युवा कार्य्रकम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भाग लेंगे।
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, युवा कार्यक्रम सचिव मीता राजीवलोचन ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसका नेतृत्व हमेशा युवाओं ने किया है और इस देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय युवा हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं।
उन्होंने कहा कि माय भारत प्लेटफॉर्म के शुभारंभ होने के महज तीन महीने के भीतर ही करीब 1.5 करोड़ युवाओं ने इस पर पंजीकरण कराया है।
इस वर्ष की राष्ट्रीय युवा संसद ‘युवा अभिव्यक्ति: राष्ट्र के परिवर्तन के लिए जुड़ाव और सशक्तीकरण’ विषय पर आधारित है।
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का आयोजन 9 फरवरी 2024 से 6 मार्च 2024 के दौरान देशभर में किया गया। यह युवा संसद देश के 785 जिलों को शामिल करते हुए तीन स्तरों पर आयोजित की गई।
जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 के दौरान किया गया। जिला युवा संसद-2024 के विजेताओं ने 19 फरवरी से 24 फरवरी 2024 के दौरान राज्य युवा संसद में भाग लिया।
सत्तासी (87) राज्यस्तरीय विजेता 5 मार्च और 6 मार्च 2024 को संसद के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद-2024 के फाइनल के लिए नई दिल्ली में एकत्रित होंगे। सत्तासी राज्यस्तरीय विजेता (प्रथम, दूसरे और तीसरे पुरस्कार विजेता) राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे, जिनमें से 29 (प्रत्येक एसवाईपी के प्रथम विजेता) दिए गए विषयों पर बोलेंगे। शेष 58 राष्ट्रीय युवा संसद में श्रोता के रूप में भाग लेंगे।

Related posts

डीपीआईआईटी ने आरंभिक चरण के स्टार्टअप्स की सहायता करने और विस्तार देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फरवरी 26

rktvnews

नालंदा:नव नालंदा महाविहार में सतर्कता सप्ताह के अवसर पर “मदर इंडिया” फिल्म का विशेष प्रदर्शन।

rktvnews

IA फतुहा में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई, 200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

भोजपुर:जनता के लिए हमेशा तत्पर हूँ : सभापति

rktvnews

राजस्थान:सामाजिक बदलाव में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय, महिलाएं नई पीढ़ी में संस्कृति और संस्कारों की संवाहक:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment