RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हल्द्वानी:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया।

हल्द्वानी/नैनीताल 21 फरवरी।राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने दो सदस्यों के साथ बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया। उन्होंने आगजनी प्रभावित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया। बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना के वक्त थाने में कुल 11 सदस्यों का स्टॉफ था, जिसमें तीन मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कार्मिक मौजूद थे। उपद्रवियों ने थाने को दोनों ओर से घेर लिया था, जिसके बाद उनके द्वारा थाने में आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई।
तत्पश्चात अध्यक्ष इकबाल सिंह ने घटनास्थल मलिक के बगीचा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सदर एसडीएम पारितोष वर्मा से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने कहा यह जो बनभूलपुरा में घटना हुई है, वह निंदनीय है। हम चाहते हैं कि यहां अमन और शांति बहाल हो। हमारी आप सभी से अपील है कि यहां अमन और शांति कायम करने में आप अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जिस पर स्थानीय लोगों और मस्जिद के मौलाना, धर्मगुरुओं ने अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा से शांति और अमन बहाल करने की गुजारिश की। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शासन और प्रशासन की तरफ से हमारा पूर्ण सहयोग किया गया है।

Related posts

एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के बीच साझेदारी: वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और एमएसएमई फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा; स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम भी होगा लागू।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

एमएलसी संघ भाजपा युवा मोर्चा ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

नारनौल:नई गौशालाओं और गौवन की स्थापना के लक्ष्य को लेकर बाबा समताई नाथ गौशाला नावां के गोपाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण गर्ग।

rktvnews

जयपुर :सूर्य किरण और सारंग ने हैरतअंगेज करतबों से जयपुरवासियों को किया रोमांचित।

rktvnews

सेना के ट्राई सर्विस अधिकारियों के लिए रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स पुणे के मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment