RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा द्वारा आयोजित आगामी 07 दिसम्बर को पटना में होने वाले अंबेडकर समागम को ले प्रेस वार्ता की गई आयोजित।

दलितो और पिछड़ो का सबसे अधिक सम्मान करने वाली पार्टी है भाजपा:जीवन कुमार

आरा/भोजपुर 04 दिसंबर।आज भारतीय जनता पार्टी ,भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे आगामी 07 दिसम्बर को होने वाले अंबेडकर समागम की तैयारी संबंधित जानकारियों हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि 06 दिसम्बर को अंबेडकर जयंती पर भाजपा द्वारा बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते है। इस बार उक्त कार्यक्रम के अलावा अगले दिन 07 दिसम्बर को भाजपा प्रदेश द्वारा पटना के मिलर स्कूल मैदान मे भव्य कार्यक्रम “अंबेडकर समागम” होने जा रहा है।उक्त कार्यक्रम अंबेडकर समागम मे बिहार भर से भाजपा कार्यकताओ सहित लाखो दलित समुदाय से लोग शामिल होंगे। उन्होने काँग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि काँग्रेस ने बाबा भीम राव अंबेडकर जी का अपमान किया है,जबकि उसी पार्टी के साथ मिलकर नीतीश कुमार बिहार मे शासन कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा दलितो और पिछड़ो को सम्मान देती आई है।आज केन्द्र की सारी योजनाएँ दलितो के लिए चल रही है ,जिससे दलित लाभान्वित हो रहे है,जबकि यहीं नीतीश कुमार अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों का प्रमोशन पर रोक लगा दिए थे,जिसका भाजपा ने विरोध किया। बाबा साहब संविधान मे बहरे,गु़गे,शिक्षित,अशिक्षित सभी को अधिकार दिए है।उन्ही के दिए हुए अधिकारो से आज दलित मत दे कर सरकार चुनते है। उन्होंने कहा की भाजपा हमेशा दलितो का मान-सम्मान करने वाली देश की एकमात्र पार्टी है। भाजपा ने ही एक दलित और आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। जहाँ एक तरफ अन्य दूसरी पार्टियां दलितो ,पिछडो को वोट बैंक के रूप मे उपयोग करती है ,वही भाजपा उनका विकास करती है। जीवन कुमार ने कहा की देश के सर्वमान्य तीन नेताओं मे शुमार दिवंगत रामविलास पासवान जी को राज्यसभा भेंजना था तो राजद,जदयू द्वारा उन्हे दुत्कारा गया, वही भाजपा ने उन्हे सम्मानपूर्वक राज्यसभा भेंजा। बाबा भीम राव अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ का निर्माण देश से विदेश तक भाजपा ने करवाया। भाजपा हमेशा संविधान का पालन करती हे और संविधान के मार्गदर्शन मे ही सरकार चलाती है,जबकि काँग्रेस द्वारा संविधान मे बहुत बार फेर-बदल किया गया और संविधान का उल्लंघन भी किया गया।
विधानपार्षद जीवन कुमार ने भोजपुर जिला के समस्त दलित,पिछड़े सहित सभी जनता और कार्यकताओ को 7 दिसम्बर को पटना मिलर स्कूल मैदान मे अंबेडकर समागम में शामिल होने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरूषों का सम्मान करने वाली पार्टी है।जितना सम्मान महापुरुषों का भाजपा मे मिलता है,उतना कही नही मिलता है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से देश का विकास हो रहा है। दलितो और आदिवासियों के बल पर ही हमे मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तीनो राज्यो मे प्रचंड जीत मिला। आज देश भर के दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग भाजपा और प्रधानमंत्री के कार्यो से संतुष्ट है और 2024 मे नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर लिया है। पूर्व मंत्री ने कहा की बाबा भीम राव अंवेडकर जी हमारे संविधान निर्माता के साथ -साथ देश की दिशा बदलने वाले भी थे।उनका सम्मान जितना मिलना चाहिए, उन्हे काँग्रेस की सरकार ने कभी नही दिया,लेकिन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार हमेशा सम्मान देती है और उनके सम्मान मे 07 दिसम्बर को वृहत कार्यक्रम अंवेडकर सभागार पटना मे होने जा रहा है,जिसमे भोजपुर जिला से कार्यकताओ और जनता की संख्या सबसे अधिक रहेगी।
प्रेस वार्ता मे जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप स़िह,वंदना राजवंशी, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, हरेन्द्र पांडेय,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,संतोष तिवारी,निशांत सेंगर,निलेश जैन,सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, अनु.जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पासवान आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला नियोजनालय, भोजपुर, द्वारा एक दिवसीय जॉब कैम्प में 187 अभ्यार्थी में 57 का हुआ चयन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर: मंडलकारा, आरा स्थित रेडियो केंद्र से नालसा की योजनाओं से सभी काराधीन बंदियों को विधिक रूप से किया गया जागरूक।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

सृष्टि की रचना पर जीयर स्वामी जी महाराज ने डाला प्रकाश।

rktvnews

Leave a Comment