RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:श्री राम के संबन्ध में जो भी भ्रम है उसे दूर किया जाना चाहिए : राज्यपाल

साहित्य सम्मेलन में शोध आधारित पुस्तक ‘रामायण परिपथ बिहार” का हुआ लोकार्पण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)01 जून। भगवान श्री राम के संबंध में अब भी कुछ लोग भ्रम उत्पन्न करने की चेष्टा करते हैं, उसे दूर किया जाना चाहिए। श्री राम की कथा कोई गल्प नहीं, कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है। श्री राम भारत की संस्कृति और अस्मिता को परिभाषित करने वाले एक अत्यंत लुभावन और ऐतिहासिक पात्र हैं, जिनसे संपूर्ण भारतीय समाज ही नहीं, पूरा विश्व शताब्दियों से प्रेरणा प्राप्त करता रहा है।
यह बातें सोमवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के शोध-कर्ता लेखक और पत्रकार रवि संगम की पुस्तक ‘रामायण परिपथ बिहार’ का लोकार्पण करते हुए, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि लोकार्पित पुस्तक से श्री राम के संबंध में अनेक भ्रमों का निवारण होता है। रामायण-सर्किट की अवधारणा में मेरा भी योगदान रहा है। आज राम-जानकी-पथ का निर्माण हो रहा है। यह हमारे मन की पुरानी इच्छा थी। अयोध्या के राज कुमार को ‘श्री राम’ बनने के लिए उन्हें अपने पार्श्व में माता सीता को रखना ही होगा।
समारोह के मुख्यअतिथि और राज्य उपभोक्ता आयोग, बिहार के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय कुमार ने कहा कि लोकार्पित पुस्तक के लेखक रवि संगम ने बहुत श्रम कर इस पुस्तक का लेखन किया है। यह पुस्तक समाज की दशा और दिशा बदलने वाली है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कहा कि ‘राम-कथा’ कोई कोरा गल्प या मनगढ़ंत कहानी नहीं है, जो कुछ लोग भ्रमवश ऐसा कहते है। अपितु श्री राम एक महान और ऐतिहासिक पात्र हैं, जिनसे केवल भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व प्रेरणा ग्रहण करता है। दस वर्षों के लम्बे और गहन शोध के पश्चात लिखी गयी यह पुस्तक, न केवल श्री राम की ऐतिहासिकता को प्रमाणित करती है, बल्कि उनका जीवन ईसा पूर्व पाँच हज़ार एक सौ चौदहवें वर्ष में दस जनवरी को दिन में बारह बजे हुआ था, इसका वैज्ञानिक तथ्य प्रस्तुत करती है। पुस्तक में बिहार के उन सभी दिव्य-स्थलों की खोज की गयी है, जहाँ-जहाँ श्री राम के चरण पड़े। उन स्थलों की धार्मिक-आध्यात्मिक महिमा के साथ, उसके ऐतिहासिक-पुरातात्विक महत्त्व की भी पड़ताल की गयी है। भारत और लंका के बीच बनाए गए विश्व-विश्रुत ‘राम-सेतु’ समेत अनेक राम-कालीन विषयों पर तथ्यपूर्ण सामग्री भी पुस्तक में उपलब्ध है। यह पुस्तक शोध के विद्यार्थियों, सुबुद्ध पाठकों और धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन के लिए उत्सक पर्यटकों के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्त्वपूर्ण है। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन इसका प्रकाशन कर गौरवान्वित अनुभव कर्ता है और लेखक के श्रम-साध्य इस उपलब्धि के लिए बधाई देता है।
बिहार सरकार में विशेष सचिव रहे सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने रामायण के अंशों का उल्लेख करते हुए विभिन्न स्थलों के महत्त्व को रेखांकित किया। अतिथियों का स्वागत सम्मेलन के उपाध्यक्ष जियालाल आर्य ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन डा मधु वर्मा ने किया। लोकार्पण-समारोह का संचालन सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद ने किया ।
लोकार्पण-समारोह के पश्चात डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में भक्ति-गीत-गोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ कवयित्री किरण सिंह, वरिष्ठ कवि डा रत्नेश्वर सिंह, कवयित्री आराधना प्रसाद, डा मेहता नगेंद्र सिंह, डा पूनम आनन्द, डा पुष्पा जमुआर, कुमार अनुपम, डा शालिनी पाण्डेय, डा अर्चना त्रिपाठी, मधुरानी लाल, ईं अशोक कुमार, जय प्रकाश पुजारी, प्रेमलता सिंह, डा सुषमा कुमारी, डा प्रतिभा रानी, डा पंकज प्रियम, चित्तरंजन लाल भारती, चंदा मिश्र, सुजाता मिश्र, सिद्धेश्वर, डा एम के मधु, आशा रघुदेव, सीमा रानी, पूनम कतरियार, कमल किशोर वर्मा, कवियों और कवयित्रियों ने भक्ति गीतों का पाठ कर समारोह को मधुरता प्रदान की।गीत-गोष्ठी का संचालन कवि ब्रह्मानन्द पाण्डेय ने किया।
वरिष्ठ लेखक-पत्रकार डा ध्रुव कुमार, विभारानी श्रीवास्तव, कृष्ण रंजन सिंह, कमल नयन श्रीवास्तव, प्रवीर कुमार पंकज, डा मनोज गोवर्धनपुरी, प्रेमनाथ खन्ना, मिथिलेश कुमार सिन्हा, राजेश राज, सच्चिदानन्द सिन्हा आदि बड़ी संख्या में सुधीजन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:धावा दल ने कोईलवर,जमालपुर से बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

लोकसभा आम निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा पूजा को ले समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

rktvnews

राज्य में गत दिनों टॉप -10 अपराधियों तथा अन्य की गिरफ्तारी।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: प्रदूषण की समस्या को कम करना और इसके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभावों से आम जनमानस को बचाने के लिए बागपत में ग्रेप-4 लागू।

rktvnews

Leave a Comment