RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों के साथ हुई समीक्षा बैठक।

दरभंगा/बिहार 21 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्यों की प्रगति को लेकर मंगलवार को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च 2024 शनिवार को आयोजित होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि विद्युत विभाग,वन विभाग मापतौल,श्रम से संबंधित सुलहयोग्य शमनीय मामलों में पक्षकारों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास करें।
यदि किसी पक्षकार को सुलह करने में कोई कठिनाई हो तो उसे प्राधिकार कार्यालय में भेज दें।
यहाँ पैनल अधिवक्ताओं या पारा विधिक स्वयंसेवकों के जरिए निःशुल्क कानूनी सलाह व सहयोग किया जाएगा।उन्होंने दूरसंचार विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि टेलीफोन बिल बकाया संबंधी या अन्य मुकदमा पूर्व आवेदन के पक्षकारों से संपर्क कर सुलह कराने का प्रयास करें।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर एडीजे ग्यारह संजय प्रिया ने क्लेम केस से जुड़े अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया।
बैठक में एडीजे श्री प्रिया ने चयनित क्लेम केस के मामलों में सुलह प्रक्रिया के संबंध में अद्यतन जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दावा वादों के निष्पादन कराने के लिए सभी अपने स्तर से प्रयास करें। खासकर बीमा कंपनियों के अधिवक्ता इसमें ज्यादा रुचि लेकर मामलों में समझौता करायें।
बैठक में अधिवक्ता शिशिर कुमार दास,जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण,सोहन कुमार सिन्हा,सुरेंद्र कुमार,कौशलेंद्र नारायण श्रीवास्तव,मो.मकसुद,लाल बहादुर यादव,मनोज कुमार,शैलेंद्र कुमार चौधरी सहित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी एवं बीएसआरटीसी के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: देश के विभिन्न प्रदेशों के परिधान एवं कलाकृतियों ने आगंतुकों का मोहा मन।

rktvnews

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में अज्ञात चोरों ने भोजनालय में की चोरी,थाने में शिकायत दर्ज।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में प्रमुख संशोधन पेश किए।

rktvnews

पटना: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने प्रो अमरनाथ सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment