RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विभागीय लचर व्यवस्था के कारण बिहार लघु उद्यमी योजना से वंचित न हो जाए आवेदक: दिलराज प्रीतम

माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम

पदाधिकारियों की तबादले के कारण अटके है कई आवेदकों के योजना संबधी प्रमाण पत्र!मार्च तक बढ़ाई जाए योजना के आवेदन की तारीख: दिलराज प्रीतम

आरा/भोजपुर 19 फरवरी। आज भाकपा-माले आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस रिलीज जारी कर जनहित में पत्रकारों को बताया कि पिछले महागठबंधन की सरकार ने जातिगत जनगणना कराने के बाद पाया था की बिहार की 34 प्रतिशत आबादी की आर्थिक स्थिति काफी भयावह है जिसे देखते हुए महागठबंधन की सरकार ने बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत बिहार के 97 लाख व्यक्तियों को दो-दो लाख रुपए देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए यह योजना लागू की थी!उन्होंने बताया की इस योजना के तहत गरीब व्यक्तियों को 20 फ़रवरी तक ही आवेदन-पत्र ऑनलाइन करने की तिथि तय की गयी थी!जिसमें जाति,आय,आवासीय प्रमाण-पत्र,बैंक खाता के को संलगन करते हुए आवेदन करना था!
दिलराज प्रीतम ने बताया की उपयुक्त कागजातों को ले आरा अंचल कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने अपना जाति,आय,आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आवेदन ऑनलाइन किया था। लेकिन आरा सदर अंचलाधिकारी के तबादला होने एवं नये अंचलाधिकारी महोदया के आने बाद भी अपना प्रभार नहीं लेने से पिछले 13 फ़रवरी से अंचल कार्यालय में इस संबंध में कोई भी काम नहीं हो रहा है!जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है।
माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा बिहार में भाजपा के सत्ता में आते ही गिद्ध दृष्टि के तहत भाजपा की सरकार बनते ही इस योजना का बंटाधार-सा लगने लगा!क्योंकि इनकी सरकार में इस तरह के अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील मामलों पर संवेदहीन बने रहेंगे तो क्या कहा जाए?आगे माले नेता कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले लाभ से वंचित करने की साज़िश की जा रही है!जिसे माले बर्दाश्त नहीं करेगा!
इन सारी समस्याओं को इंगित करते हुए दिलराज प्रीतम ने बिहार लघु उद्यमी योजना के आवेदन करने की तिथि मार्च तक बढ़ाने की मांग की है ताकि लचर विभागीय व्यवस्था के कारण आवेदकों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े और पूर्व की महागठबंधन सरकार की गरीबों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लागू की गई योजना का लाभ लें सके। साथ ही उन्होंने कहा की अंचलाधिकारी महोदया अविलंब अपना प्रभार ग्रहण कर लंबित आवेदन को प्रमाण-पत्र जारी करें!नहीं तो आगे आने वाले दिनों भाकपा-माले जनहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक व्यापक आंदोलन खड़ा करेगा।
दिलराज प्रितम ने बताया की उक्त समस्याओं को ले उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी भोजपुर से बात भी की है।

Related posts

झारखंड:स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर नए मतदाताओं के साथ कॉफी विथ डीसी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

आरा में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

जनजातीय समुदाय हमारे देश का शौर्य है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

मध्यप्रदेश:पर्यटन को मिली नई उड़ान, टूरिज्म कॉन्क्लेव में मिले 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष संपन्न।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रवेश के लिए 12 जुलाई से टेस्ट शुरू, 15 जुलाई तक पंजीयन भी जारी।

rktvnews

Leave a Comment