RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिहार:मुख्यमंत्री ने 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पटना/बिहार 19 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पुलिस को सुदृढ़ करने हेतुथानों एवं इकाईयों के लिए 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सवाना किया। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी, साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी। 1 अणे मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पणकार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्टी ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनकाअभिनन्दन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव-सह-मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, गृह विभाग की विशेष सचिव के० सुहिता अनुपम, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

ध्रुव जी 5 वर्ष के उम्र से ही बड़े साधक बन गए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोपाल:समाज सुधार में कथा साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका हो : न्यू भूमिका

rktvnews

भोजपुर: डा विजय शंकर तिवारी विद्या वाचस्पति की मानद् उपाधि (पीएच.डी समकक्ष) से नवाजे गये।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:सीमा पर उत्पन्न तनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सजगता और सतर्कता से करें कार्य, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाएं हर संभव कदम: मुख्यमंत्री

rktvnews

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment