RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:कदमा की ममता कुमारी को उपायुक्त की पहल पर तत्काल प्रदान किया गया ई-ट्राई साइकिल।

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर उचित एवं समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)08 मई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार उचित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस में अवैध रूप से मिनी बस संचालन की शिकायत, रोजगार उपलब्ध कराने, निजी विद्यालय में बीपीएल कोटा के तहत नामांकन, बिल्डर के विरुद्ध शिकायत, केसीसी ऋण, जमीन को कब्जा मुक्त कराने, मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, आवास योजना का लाभ, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, एसटी/एससी/ओबीसी छात्रवृत्ति, स्कूल फीस माफी, सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ, फ्लैट पर अवैध कब्जा, जमीन विवाद, राशन कार्ड, दुकान पर अवैध कब्जा, दुकान आवंटन, वृद्धा पेंशन समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही सामाजिक व जनहित से जुड़े ज्ञापन और मांगपत्र भी प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवेदकों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।
जन शिकायत निवारण दिवस में कदमा के शास्त्रीनगर निवासी दिव्यांग ममता कुमारी ने ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त के निर्देश पर तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया। ई-ट्राई साइकिल प्राप्त कर ममता कुमारी एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

जयपुर:2025 बैच के 7 आईएएस मिलने से राजस्थान केडर को मिलेगी अधिक मजबूती।

rktvnews

भोजपुर:कवि डॉ जनार्दन मिश्र को साहित्य सेवा के लिए मिला डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समाजसेवी स्वर्गीय मोहनलाल पांचाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

सराहनीय!पुलिस की तत्परता से युवकों की बची जान, ज़ख्मियों के परिजनों को शाहपुर बुलाया।

rktvnews

Leave a Comment