RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)08 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं दैनिक विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामानी, अस्पताल प्रबंधक विकास केसरी, पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी, पुलिस उप निरीक्षक अविनाश कुमार, होमगार्ड इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व से कार्यरत गृह रक्षकों के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीते सप्ताह सभी वर्तमान गृह रक्षकों को बदलने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार(08.05.2026) से नौ नए गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

एसडीएम ने नव प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं स्थानीय थाना के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने को कहा गया। गृह रक्षकों एवं सुरक्षाकर्मियों का नियमित रोस्टर तैयार कर समय-समय पर आवश्यक ब्रीफिंग देने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त अनन्य मित्तल के नेतृत्व में गढ़वा जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं विधि-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

चतरा:परिवहन सुरक्षा एवं मोटरवाहन अधिनियम के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

डायबिटीज दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। समुचित आहार, योग और समय पर दवा जरूरी: डॉ के एन सिन्हा

rktvnews

दुनिया को सन्देश देकर उड़ गया ‘उदयभानु’ हंस अकेला।

rktvnews

भोजपुर:राज्य स्तरीय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल विजेता बना।

rktvnews

पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट की घटना पर आइलाज की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने जताया दुःख।

rktvnews

भोपाल:भारतीय साहित्यिक एवं कला परिषद भोपाल की सात घंटे चली वार्षिक काव्य गोष्ठी में गूंजे तराने।

rktvnews

Leave a Comment