RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर डीएम ने जिला अवर निबंधक कार्यालय बक्सर का किया निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 12 जनवरी।आज 12 जनवरी को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला अवर निबंधक कार्यालय बक्सर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। जिसमें आकाश पटेल 08.01.2024 से 12.01.2024 तक, नीतू कुमारी 12.01.2024 एवं ज्योति कुमारी 12.01.2024 को अनुपस्थित पाया गया। जिसके आलोक में इनके अनुपस्थित अवधि का वेतन/मानदेय कटौती करते हुए कारण पृच्छा करने हेतु जिला अवर निबंधक पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया।
दिनांक 11.01.2024 को 15 अभिलेख निबंधन हेतु रखे गये है। जिसका निष्पादन ससमय नहीं किया गया है। जबकि निबंधन कार्यालय बक्सर में पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर है। इस संबंध में जिला अवर निबंधक पदाधिकारी बक्सर से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

Related posts

भोजपुर:लापता छात्र का क्षत-विक्षत शव बरामद,परिवार में मचा कोहराम।

rktvnews

“स्क्रॉल संस्कृति और अंधविश्वास: तकनीक के युग में मानसिक गुलामी”

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद युग-निर्माता साहित्यकार थे : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

झारखंड:झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम : उपायुक्त

rktvnews

महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस ओर हल्दी घाटी पर पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment