RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए की वो जनता से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ले जानकारी : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार करते राज्यपाल जेपी राधाकृष्णन

चतरा/झारखंड 13 जून।झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का आगमन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत म्यूरहण्ड प्रखण्ड के करमा पंचायत सचिवालय में हुआ। महामहिम के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया जिसके उपरांत झारखंडी परंपरागत नृत्य और गीत के साथ उन्हें मंच पर आसीन कराया गया।

राज्यपाल को पौधा भेट कर अभिनंदन करते आयुक्त अबू इमरान।

मंच पर उपायुक्त अबु इमरान ने माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पौधा भेंटकर उनका स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनके आगमन पर आभार प्रकट करता है तथा विधायक किसुन कुमार दास की उपस्तिथि पर कृतज्ञता प्रकट किया। माननीय राज्यपाल को जिला का संछिप्त परिचय देने के उपरांत माननीय को जिला में किये गए विभिन्न कार्यों से अवगत कराते हुए शिक्षा, खेल, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में किये गए सभी कार्यों का उल्लेख किया।
जन संवाद कार्यक्रम के तहत मौजूद लोगों के विचारों से अवगत होने के उपरांत राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए कि वे लोगों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ले, ताकि शासन तक लोगों की बात को पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रायोजन के कारण उन्होंने जनता के बीच जाने का फैसला लिया है। जिससे की लोगों को राजभवन तक आने का कष्ट न उठाना पड़े बल्कि मैं आप सभी के बीच उपस्थित होकर वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकूं। आगे उन्होंने कहा कि विकास के काम में कोई भी अवरोध नहीं होना चाहिए। करमा जैसे छोटे छोटे पंचायत, गांव विकसित होगा तो प्रखंड विकसित होगा। जब प्रखंड विकसित होगा तो जिला विकसित होगा और जब जिला विकसित होगा तो राज्य का विकास होगा और तभी देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद आज जिले के लोगों को व्यापक सुविधाएं मिल रही हैं और अधोसंरचना विकास हुआ है। उन्होंने चतरा जिले में उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन योजना आदि संचालित योजनाओं का जिला में स्थिति का उल्लेख करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा।

परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

करमा पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कल्याण विभाग के तहत एक लाभुक के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। दो लाभुक के बीच शिक्षा विभाग के तहत नियुक्ति पत्र दिया गया। 123 स्वयं सहायता समूह की दीदियों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के तहत 1.2 करोड़ का चेक वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाभुक को गृह प्रवेश हेतु चाभी प्रदान किया गया। मनरेगा के तहत दो लाभुकों को जॉबकार्ड दिया गया। भूमि संरक्षण के तहत एक सखी मंडल को 5 लाख का चेक वितरण किया गया। परिवहन विभाग अंतर्गत गुड समार्टियन पॉलिसी के तहत एक लाभुक को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सहकारिता विभाग एक सहकारिता समिति को निबंधन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला समाज कल्याण अंतर्गत 3 लाभुकों को सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना, 2 लाभुकों को कन्यादान योजना तथा 3 लाभुकों को ट्राइसाइकिल देकर दिव्यांग योजना से लाभान्वित किया गया। उक्त कार्यक्रम में काजल कुमारी पिता पचन भुईयां को अदम्य साहस दिखाते हुए डूबते हुए बच्चे को बचाने के वीरता पूर्ण कार्य के लिए सम्मानित करते हुए वीरता प्रशस्ति पत्र दिया गया।
उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी समेत अन्य सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, बीडीओ “मॉडल टोला विकसित का प्रस्ताव भेजे।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मालवीय नगर बाल्मिकी बस्ती में किया आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण, रामनगरिया में नन्दघर आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:शतप्रतिशत मतदान हेतु कैंडल मार्च।

rktvnews

गिरीडीह: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मछली फीड उत्पादन।

rktvnews

भोजपुर: मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मतदाताओं को मतदान हेतु किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment