RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भावना…! :अनामिका वैश्य

अनामिका वैश्य(लखनऊ)

भावना..!

शुद्ध भावना चित्त सजाये ।
सबको समता से अपनाये ।।
भावनाएं हो जिसकी जैसी ।
दृष्टिकोण धाराएँ तैसी ।।

सुख दुख सब अनुभव कर पाते ।
भाव सजे सब रिश्ते नाते ।।
भाव श्रेष्ठ अति सबसे कहते।
भावों के भूखे प्रभु रहते ।।

निर्मल हिय सुन्दरता जाने ।
सद्भावों से कर्म सुहाने ।।
दुष्कर्म दुर्भाव हर तजिए ।
भक्ति भाव से राघव भजिए ।

दुष्कृत्य दुर्भाव के जरिए ।
भावनाएं आहत मत करिए ।।
मृदुल भावनाएं रख सारे ।
शुद्ध भाव मानुष प्रभु-प्यारे ।।

(साभार शब्दों की सरिता मंच)

Related posts

कोयला मंत्रालय ने एसडब्ल्यूसीएस के अन्वेषण मॉड्यूल पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

देहरादून:पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भूटोकोड़िया पंचायत के विद्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान जारी

rktvnews

भोजपुर: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कैनन कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment