
RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की है । मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के facebook पर अपने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा है की देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।
आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। उनके जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में एक रिक्तता सदैव रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देंवे, साथ ही शोकाकुल हर व्यक्ति को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
