RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)19 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आज अंतर्राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप, अल्माटी कप 2025-26 में स्वर्ण पदक विजेता सूरज कुमार केशरी को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। आगे उपायुक्त ने कहा कि कज़ाख़िस्तान के अल्माटी में 6 से 10 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय अल्माटी कप 2025 में झारखंड की उभरती जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया। ऐसे में सूरज ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड राज्य और देवघर जिले का परचम लहराया। विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच कठिन मुकाबला करते हुए बेहतरीन तालमेल और शक्ति का परिचय दिया तथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम द्वारा पौड़ी के प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता मेला (स्वीप मेला) का शुभांरभ किया गया।

rktvnews

पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का हो रहा है स्वागत।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिंजरापोल गौशाला में की गोसेवा एवं रक्तदान शिविर का किया अवलोकन।

rktvnews

मनोज आहूजा ने एग्री इंफ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए नए अभियान की शुरुआत की जिसका शीर्षक बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन है।

rktvnews

Leave a Comment