RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जनसंवाद कार्यक्रम को ले गोपालगंज डीएम की पदाधिकारियों संग बैठक।

गोपालगंज/बिहार 19 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में जनसंवाद कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों में उचित स्थानों का चयन करने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की यह कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं की उपलब्धियों को बताने तथा उनकी प्रतिक्रिया आमलोगों से प्राप्त करनी है।
सभी योजनाओं में किन किन पंचायतों में कितना काम हुआ है एवं किन किन को इनका लाभ मिला है इसको भी बताया जाना है।
इस बैठक को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसंवाद कार्यक्रम के संबंध में अपना अपना मंतव्य देने को कहा जिससे की यह कार्यक्रम सही तरीके से एवं ससमय कराया जा सके।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त गोपालगंज अभिषेक रंजन जिला परिवहन पदाधिकारी गोपालगंज मनोज कुमार रजक एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

समस्तीपुर:युगपुरुष थे दिनकर: डाॅ लाभ

rktvnews

भोजपुर:बेटी जन्मोत्सव में 20 नवजात बालिकाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 मई 25

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने दी सौगात,क्षेत्र के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा : विधायक, विशाल प्रशांत

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने किया सड़क एवं सामुदायिक भवनों के कार्य का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment