RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति ने श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का दौरा किया।

नई दिल्ली/13 फरवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 13 फरवरी को श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, वलसाड का दौरा किया।
उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीमद राजचंद्र जी एक महान संत, कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए गुरुदेव श्री राकेश जी ने आध्यात्मिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। मुझे यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि गुरूदेव राकेश जी के मार्गदर्शन में, श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर,विश्‍व भर में 200 से अधिक स्थानों पर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह मिशन आत्म-ज्ञान का मार्ग प्रशस्‍त करने के लिए प्रयासरत है। यह पुनीत कार्य मानव-कल्याण में महान योगदान है।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज बहुसंख्‍यक लोग भौतिक सुख के पीछे भाग रहे हैं। वे भूल गए हैं कि उन्हें जीवन में वास्तव में क्या चाहिए। हम अपनी आध्यात्मिक संपदा को धीरे-धीरे विस्‍मृत करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें स्‍मरण रखना चाहिए कि धनोपार्जन के साथ-साथ मानसिक शांति, समभाव, संयम और सदाचार भी अत्‍यन्‍त आवश्‍यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने मूल स्‍वभाव की ओर जाएं, तो आज विश्व में व्याप्त अनेक समस्याओं के समाधान प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन, इसका यह तात्‍पर्य नहीं है कि हम आधुनिक विकास को त्‍याग दें। इसका अर्थ है कि हम आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलते हुए आधुनिक विकास को अपनाएं।

Related posts

बिहार: रोहतास: डीएम ने छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

रांची:रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में सात दिवसीय ‘रचनात्मक लेखन कार्यशाला’:प्रसिद्ध कहानीकार विनोद यादव ने कहानी और संस्मरण के बीच के अंतर को बताया।

rktvnews

गढ़वा में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सारण मुख्य नहर में 17 किमी लंबाई में 334 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा गाद सफाई तथा लाइनिंग का कार्य: संजय कुमार झा,मंत्री जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क विभाग बिहार सरकार

rktvnews

Leave a Comment