RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

मोतीहारी:विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से मलेशिया के दंपत्ति ने बच्चे को लिया गोद।

मोतीहारी/बिहार 13 फरवरी। जिलाधिकारी , पूर्वी चम्पारण द्वारा बरियारपुर, मोतिहारी स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा सोमवार को आयोजित दत्तक ग्रहण समारोह में एक बालिका काजोल कुमारी (काल्पनिक नाम ), उम्र 4 वर्ष को उनके भावी दत्तक ग्राही पिता – लोकेश आर. एवं माता – विमला देवराजन ( वर्तमान आवासन- मलेशिया) , उन्हें सौंपा गया।
भावी माता एवं पिता भारतीय मूल के निवासी हैं जो एक ऐअरोस्पेस इंडस्ट्री में बतौर निदेशक के पद पर कार्यरत हैं तथा भावी माता गृहिणी है।
उक्त अवसर पर भावी दत्तक ग्राही माता-पिता एवं उनके पुत्र उपस्थित थे। विदित हो कि अन्तर्देशीय दत्तक ग्रहण हेतु केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के नये दिशा निदेश के आलोक में जिलाधिकारी महोदय के स्तर से दत्तक ग्रहण आदेश निर्गत किया गया है । उक्त के आलोक में बालिका को उसके भावी माता-पिता को सौंपा गया ।
जो प्रक्रियाओं का पालन करते हुये वीजा एवं पासपोर्ट प्राप्त कर बालिका के साथ मलेशिया वापस लौटेंगे।
बच्चा गोद लेने के बाद पूरा परिवार खुशी से प्रफुल्लित हो उठा तथा इस पुनीत कार्य के लिए सभी पदाधिकारी गण को आभार व्यक्त करते हुए विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के कुशल संचालन तथा बच्चों को देख-रेख के प्रति कर्मियों के समर्पण एवं बच्चों के समुचित विकास में सहभागिता हेतु काफी प्रसन्नता व्यक्त किए ।
दत्तक ग्रहण हेतु इच्छुक कोई भी दम्पत्ति केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के पोर्टल WWW.CARA.IN पर अपना निबंधन करा कर बच्चा गोद ले सकता है।
केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण भारत सरकार अन्तर्गत देशीय एवं अन्तर्देशीय सभी प्रकार के गोद लेने की प्रक्रिया का अनुश्रवण हेतु नामित संस्था है । जिसके देख-रेख में दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया जिला स्तर पर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पूर्ण की जाती है।
इस अवसर पर शिवेन्द्र कुमार,सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, दोनो बाल संरक्षण पदाधिकारी के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के अन्य कर्मीगण भी उपस्थित थे।
इस वर्ष का यह दूसरा बच्चा है । जिसे दत्तक ग्रहण हेतु सौंपा गया। वर्तमान में 0-6 वर्ष आयुवर्ग के अभी 08 शिशु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ,मोतिहारी में आवासित हैं।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 760 करोड़ रूपए की लागत से गांधीनगर नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

एक राष्ट्र एक चुनाव से संबद्ध उच्च स्तरीय समिति का राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ विचार-विमर्श जारी।

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नीतीश सरकार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान 9 अगस्त तक।

rktvnews

भोजपुर:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर भाजपा भोजपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार:शहीद सिपाही अमिता बच्चन के आश्रितों को 25 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान।

rktvnews

चतरा:वनाधिकार अधिनियम 2006 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment