RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सुपौल: सड़क सुरक्षा जागरूकता को ले परिवहन विभाग द्वारा RSM Public School में पेंटिंग ,स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता की गई आयोजित।

सुपौल/बिहार 11 फरवरी। जिलान्तर्गत RSM Public School में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु शनिवार को निबंध, पेंटिंग, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बसुंधरा प्रियदर्शिनी, मोटरयान निरीक्षक समिता कुमारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति सदस्य शंभु चौधरी एवं अन्य जिला परिवहन कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
अपर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक-15.01.2024 से दिनांक 14.02.2024 तक किया जा रहा है जिसमें आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक, नेत्र एवं सामान्य जांच, चालक रिफेशर कार्यक्रम, रोको-टोको अभियान, विशेष फिटनेस/हेलमेट/सीट बेल्ट जांच अभियान आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज RSM Public School सुपौल में निबंध, पेंटिंग, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई है तथा प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले बच्चों को परिवहन विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल, बसुंधरा प्रियदर्शिनी द्वारा यह भी बताया गया कि वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन दिनांक-07.02.2024 से दिनांक 11.02.2024 तक विभिन्न प्रखंडों में किया जा रहा है।
आज इस कार्यक्रम का आयोजन बीरपुर बस स्टैंड में किया गया है तथा दिनांक-11.02.2024 को यह आयोजन निर्मली बस स्टैंड में किया जाएगा।

Related posts

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

डाकघर का अभियान:300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 78,000 रूपये की सब्सिडी भी।

rktvnews

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों के लिए पेश किया सुपरनैचुरल फैंटेसी शो ‘शमशान चंपा’

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को ले साईकिल रैली।

rktvnews

एसएईएल उत्तर प्रदेश में ₹8,200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड सोलर संयंत्र का करेगा निर्माण।

rktvnews

Leave a Comment