RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एचएलसी की एक राष्ट्र एक चुनाव परबैठक; इसके गठन के बाद से किए गए कार्यों की समीक्षा की।

नई दिल्ली/11 फरवरी।देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी) की देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित विषय की जांच करने और उस पर सिफारिशें करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन.के. सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने भाग लिया।
बैठक में उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी)के सदस्यों का स्वागत करने के पश्चात समिति के अध्यक्ष  राम नाथ कोविन्द ने सदस्यों के साथ 6 फरवरी, 2024 को आयोजित बैठक के कार्य-विवरण की पुष्टि की।
इसके बाद समिति ने इसके गठन के बाद से किए गए कार्यों और इस समय चल रही परामर्श प्रक्रिया की समीक्षा की।
उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी)ने राजनीतिक दलों के साथ अपनी परामर्श प्रक्रिया को जारी रखते हुए संसद सदस्य पी. विल्सन के नेतृत्व में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(डीएमके) दल केप्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस बातचीत में दल ने देश में एक साथ चुनाव कराने के विषय पर अपने विचार रखे।
बैठक मेंअपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्षऔर वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी)के अध्यक्ष से मुलाकात की और अपने दल के विचार रखे।

Related posts

भारत के दौरे पर श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे, आरडब्ल्यूपी, आरएसपी, यूएसपी।

rktvnews

पश्चिम चंपारण जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का गरिमामय आयोजन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:कोई साईड इफेक्ट नहीं,रोग जड़ से समाप्त, चिकित्सा शिविर में बोले आयुर्वेदाचार्य डा अनिल कु उपाध्याय

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही,लाखों रूपये की अवैध शराब की गई जप्त।

rktvnews

Leave a Comment